Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं, भारतीय टीम का रिकॉर्ड निराशाजनक

Shubman Gill, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 12:22 IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। पर्थ और एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले दो मैच गंवाकर भारतीय टीम सीरीज हार चुकी है। सिडनी में जीत हासिल कर भारतीय टीम क्लीन स्वीप से बचने और अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के उद्देश्य से उतरेगी। 

हालांकि सिडनी में पूर्व के रिकॉर्ड को देखते हुए भारतीय टीम के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं है। भारतीय टीम ने सिडनी में 21 वनडे खेले हैं। इसमें सिर्फ 5 मैचों में टीम इंडिया को जीत हासिल हुई है। शेष 16 मैच भारतीय टीम हारी है। 5 जीते हुए मैचों में 3 मैच दूसरी टीमों के खिलाफ आए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए 18 मैचों में सिर्फ 2 जीत ही भारत को मिली है, 16 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने सिडनी में अपना आखिरी वनडे 2016 में जीता था। ये आंकड़े शनिवार को होने वाले मैच से भारतीय टीम की चैन छीनने वाले हैं। सिडनी को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। 

2016 के बाद से इस मैदान पर हुए 9 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजेता रही है। भारतीय टीम इस सीरीज में निराशाजनक बल्लेबाजी के दौर से गुजर रही है। विराट कोहली और शुभमन गिल शुरुआती दोनों मैचों में फ्लॉप रहे हैं। केएल राहुल का भी यही हाल है। 

पहले मैच में फ्लॉप रहने के बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने दूसरे वनडे में अर्धशतक लगाते हुए फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। सिडनी में भी कोच गौतम गंभीर इन दोनों बल्लेबाजों के साथ-साथ गिल-विराट और राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद करेंगे।

भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड सिडनी में बेहतरीन है। वह इस मैदान पर भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं और 5 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 333 रन बना चुके हैं। रोहित अपने रिकॉर्ड को शनिवार को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे। 

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD