Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को शीघ्र ठीक करें : केवल सिंह पठानिया

विधायक के निर्देश पर एनएचएआई ने किया सड़क सुधार कार्य आरंभ

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर , 23 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 12:21 IST

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बरसात से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा, ताकि आमजन को आवाजाही में कोई कठिनाई न हो। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत में दी।

उन्होंने बताया कि एनएचएआई अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने चंबी, लदवाड़ा, सारनू सहित अन्य क्षेत्रों की सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी। लगातार बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बनने से लोगों, विशेषकर मरीजों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।

विधायक पठानिया ने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि इन सड़कों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी क्षतिग्रस्त हिस्सों को जल्द ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रैत से चंबी, लदवाड़ा मार्ग पर क्षतिग्रस्त  सड़क पर टायरिंग का कार्य पूरा हो गया है, जबकि पुहाड़ा के पास सड़क सुधार कार्य जारी है। 

इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली अन्य सड़कों की मरम्मत भी प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। विधायक ने यह भी बताया कि रैत–कोहला–बल्ला सड़क का निर्माण कार्य, जो भारी बारिश के कारण रुका हुआ था, अब शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। 

इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र की अन्य सड़कों का निर्माण कार्य भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD