Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिमाने प्रीफेक्चर के गवर्नर तात्सुया मारुयामा से की मुलाकात

दोनों क्षेत्रों के उद्यमों के बीच प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान, नवाचार और संयुक्त उद्यमों के नए अवसर तलाशने पर हुई चर्चा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Japan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 11:18 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने जापान दौरे के दौरान आज शिमाने प्रीफेक्चर के गवर्नर तात्सुया मारुयामा से ‌मुलाकात की। इस दौरान दोनों क्षेत्रों के उद्यमों के बीच प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान, नवाचार और संयुक्त उद्यमों के नए अवसर तलाशने पर विस्तार से चर्चा हुई।इसके बाद मुख्यमंत्री ने टोक्यो में आयोजित हरियाणा-शिमाने प्रीफेक्चर रोड शो में भी हिस्सा लिया। 

यहां उपस्थित उद्योगपतियो और निवेशकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान के साथ हमारे संबंध हजारों वर्ष पुराने हैं। ये संबंध ऐतिहासिक और भावानात्मक हैं। जिस प्रकार शिमाने की अपनी चिरस्थायी परंपराएं हैं, उसी प्रकार हरियाणा भी भारतीय सभ्यता के सबसे प्राचीन और पूजनीय स्थलों में से एक है। हरियाणा में ही धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की वह पावन भूमि है, जहां सदियों पहले भगवान श्रीकृष्ण जी ने गीता का दिव्य संदेश दिया था। इसमें कर्तव्य, धर्म और ज्ञान का सार निहित है।

उन्होंने कहा कि हमारा आपसी संबंध एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी का है। इसे गहरे विश्वास, लोकतांत्रिक सिद्धांतों और अटूट उद्यम द्वारा बल मिला है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जापान की यात्रा की है। उसके बाद, उद्योगपतियों और निवेशकों ने अगले एक दशक में भारत में 10 ट्रिलियन जापानी येन का निवेश करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इको सिस्टम को देखते हुए राज्य में भी अधिक से अधिक निवेश करें।

*हरियाणा लंबे समय से रहा है भारत में जापान का सबसे भरोसेमंद औद्योगिक केंद्र*

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमाने और हरियाणा कई मायनों में एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों ही गुणवत्ता, परिशुद्धता और नवाचार को अपनाते हुए एक गौरवशाली विरासत को संजोए हुए हैं। शिमाने और हरियाणा में सुदृढ़ औद्योगिक पार्क और स्मार्ट बुनियादी ढांचे से लेकर हरित ऊर्जा और लॉजिस्टिक सुविधाएं विद्यमान हैं। हरियाणा लंबे समय से भारत में जापान का सबसे भरोसेमंद औद्योगिक केंद्र रहा है। 

इसकी नींव दशकों पहले तब पड़ी, जब मारुति सुजूकी ने 1980 के दशक में अपना पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हरियाणा में स्थापित किया। इसने भारत में मोबिलिटी क्षेत्र में क्रांति ला दी और एक विश्व स्तरीय औद्योगिक इकोसिस्टम को खड़ा किया।उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में अनेक जापानी कंपनियां स्थित हैं। इनकी संख्या भारत के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। 

यह संस्कृति, उद्यम और नवाचार के लिए होम अवे फ्रॉर्म होम के केन्द्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तीन ओर पड़ता है। इस क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे और एक एकीकृत बहु-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब जैसे अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे अद्वितीय कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। इससे देश के बाज़ारों तक उत्पादों की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित होती है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने एक निवेशक अनुकूल नीति लागू की है। इसमें उन सभी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिनसे हरियाणा-शिमाने साझेदारी को बल मिलेगा। इसके एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग में इलेक्ट्रॉनिक्स और कंपोनेंट्स शामिल हैं, ऑटोमोटिव सेक्टर में इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी भंडारण, और ग्रीन हाइड्रोजन पर विशेष जोर दिया गया है। डिजिटल प्रौद्योगिकियों और उद्योग में हरियाणा के युवा और कुशल कार्यबल ए.आई., आई.ओ.टी, और रोबोटिक्स में शिमाने की नवाचार क्षमताओं के साथ सहयोग करेंगे।

*निवेशकों, उद्योगपतियों, नवाचार कर्ताओं को हरियाणा में निवेश करने के लिए किया आमंत्रित*

मुख्यमंत्री ने निवेशकों, उद्योगपतियों, नवाचार कर्ताओं को हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि आप हमारी जीवंत संस्कृति का अनुभव करें, हमारे औद्योगिक परिदृश्य का अन्वेषण करें और हमारे प्रगतिशील लोगों के साथ जुड़ें, जो एक उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में आपके साथ काम करने के लिए तैयार हैं। आइए, हम सब मिलकर शिमाने और हरियाणा के बीच पहले से ही मज़बूत बंधन को और मजबूत करें।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Japan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD