Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खेल केवल प्रतियोगिता ही नहीं, युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का है उत्सव- मंत्री कृष्ण लाल पंवार

Krishan Lal Panwar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Fatehabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहाबाद , 05 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 10:44 IST

फतेहाबाद के रतिया विधानसभा क्षेत्र के गांव फूला में रविवार को सांसद खेल प्रतियोगिता के तहत विधानसभा स्तर के खेलों का शुभारंभ प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने की। इस प्रतियोगिता में रतिया, नागपुर और फतेहाबाद खंड के गांवों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे युवाओं की ऊर्जा, शक्ति और प्रतिभा का उत्सव है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खेलेगा भारत, तो खिलेगा भारत का आह्वान करके खेलों को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बनाया है। खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों से देश में नई खेल संस्कृति का विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल प्रतियोगिता-2025 का शुभारंभ देशभर में 21 सितंबर को किया गया था, जो 25 दिसंबर तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगी।

कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने इस अवसर पर घोषणा की कि जिला फतेहाबाद के सभी 258 गांवों में खेतों के दो-दो दस एकड़ तक के रास्ते पक्के किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के हर क्षेत्र में समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गांव फूला के स्टेडियम कार्य के लिए जिला परिषद से 21 लाख रुपये, गांव के जोहड़ का जीर्णोद्धार, महिला संस्कृत केंद्र की स्थापना, इंडोर जिम और गांव फूला के खेतों के पाँच रास्ते पक्के करने की भी घोषणा की।

उन्होंने बताया कि हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन करीब 15 साल बाद राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन 2 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक विभिन्न जिलों में होगा और इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गुरुग्राम से किया जाएगा। इस अवसर पर सिरसा लोकसभा क्षेत्र सांसद खेल महोत्सव के कन्वीनर एवं हरको फेड चेयरमैन वेद फूला, जिला परिषद अध्यक्ष सुमन खीचड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Fatehabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD