Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मोगा पुलिस ने नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, सोशल मीडिया से लिया था आइडिया

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Moga Police, Moga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 21 Oct 2025

Last updated on: Oct 22, 2025, 18:04 IST

त्योहारों के सीजन में पंजाब की मोगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाघा पुराना के रिहायशी इलाके में चल रही नकली घी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। यह फैक्ट्री नामी कंपनियों सिफ्टी और रुद्रा ब्रांड के नाम पर नकली घी तैयार कर बाजार में बेच रही थी। 

जानकारी के अनुसार, पीसीआर इंचार्ज खेम चंद पराशर की अगुवाई में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग 200 किलो नकली घी और ब्रांडेड पैकिंग बॉक्स बरामद किए हैं। पुलिस ने फूड सेफ्टी ऑफिसर को मौके पर बुलाकर सभी सामान और तैयार नकली घी को जब्त कर सैंपलिंग प्रक्रिया शुरू की। 

मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर यह कारोबार शुरू किया था। वे रिफाइंड ऑयल, डालडा और केमिकल मिलाकर नकली घी तैयार करते थे और उसे असली ब्रांड के नाम पर ऊंचे दामों में बाजार में बेचते थे।

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक की बाघा पुराना में किराने की दुकान है। बताया जा रहा है कि पहले भी उसकी दुकान से भारी मात्रा में नकली देशी घी बरामद किया जा चुका है। आरोप है कि वह किराने की दुकान की आड़ में नकली देशी घी बनाकर बाजार में बेचता था।

वहीं, जिला फूड सेफ्टी अफसर लवदीप सिंह ने बताया कि मोगा पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में नकली देशी घी बनाने वालों की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और मौके से सारा सामान जब्त कर लिया गया। विभाग की टीम ने सभी सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। 

रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की ओर से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीसीआर इंचार्ज खेम चंद पराशर ने बताया कि मोगा पुलिस को बाघा पुराना में नकली देशी घी बनाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने रेड कर मौके से भारी मात्रा में दो ब्रांड के नकली देशी घी और अन्य सामान बरामद किया। मौके से चार युवक पकड़े गए, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है और जो भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Moga Police , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD