Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आजादी के शताब्दी वर्ष के दौरान भारत का होगा दुनिया मे सर्वोच्च स्थान : अमित शाह

रोहतक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कारीगरों को वितरित की टूल किट्स व पीएमईजीपी के तहत 301 करोड़ रुपए मार्जिन मनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr Arvind Kumar Sharma, Amit Shah, Mohan Lal Badoli, Rao Inderjit Singh, Krishan Pal Gurjar, Rohtak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 03 Oct 2025

Last updated on: Oct 18, 2025, 11:14 IST

देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। आजादी का जब शताब्दी उत्सव मनाया जाएगा तो उसमें खादी का अहम योगदान रहेगा। लाखों बुनकरों के लिए खादी ग्रामोद्योग सशक्त मंच बन रहा है।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शुक्रवार को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित खादी कारीगर महोत्सव में कारीगरों से संवाद कर रहे थे। 

श्री अमित शाह  ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ मौजूद कारीगरों को आधुनिक मशीन, टूल किट्स एवं पीएमईजीपी के तहत 301 करोड़ रुपए की मार्जिन मनी वितरित कर उन्हें स्वदेशी से स्वावलंबन की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने पीएमईजीपी इकाइयों, केन्द्रीय पूनी संयंत्र एवं खादी ग्रामोद्योग भवनों का वर्चुअल लोकार्पण भी किया जिनमें हरियाणा के पंचकूला में नवनिर्मित खादी ग्रामोद्योग आयोग कार्यालय व गोदाम का उद्घाटन भी शामिल है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया खादी को पुनर्जीवित

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद पूर्व की सरकारों ने खादी की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया और खादी ग्रामोद्योग की पूर्ण रूप से अनदेखी की। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने खादी को विकसित करने का संकल्प लिया और खादी ग्रामोद्योग को पुनर्जीवित करने का काम किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की खादी के प्रति रुचि व बुनकरों के प्रति उनका लगाव होने के कारण मोदी सरकार के केंद्र में 11 साल के कार्यकाल में खादी का कारोबार 33 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। 

इतना ही नहीं इस बढ़ते टर्न ओवर का लाभ किसी व्यक्ति विशेष पूंजीपति को न मिलकर देश के बुनकरों को मिला है। आज पैकेजिंग व मार्केटिंग की अच्छी व्यवस्था खादी ग्रामोद्योग द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि आज स्वचालित चाक, लेदर मशीन, चरखा सहित 12 प्रकार की मशीनें व मार्जन मनी का वितरण बुनकरों को करते हुए वे प्रफुल्लित हैं।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आजादी के समय स्वराज की जो कल्पना की गई थी वो स्वदेशी व स्वभाषा के बिना अधूरी है, ऐसे में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की 140 करोड की जनता को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की कल्पना व स्वदेशी का नारा हर भारतवासी के लिए लाभकारी होगा। 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में 395 से अधिक वस्तुओं पर जीएसटी कम करके दीपावली का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि खादी की देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका है। खादी फ़ॉर नेशन के साथ ही खादी फ़ॉर फैशन बनाना है जिसमें हर भारतीय की अहम भागीदारी रहेगी। उन्होंने महोत्सव में आमजन से अपील की कि खादी को अपनाएं, स्वदेशी को बढ़ाएं औऱ देश को आत्मनिर्भर बनाएं।

आत्मनिर्भर भारत का सशक्त माध्यम है खादी ग्रामोद्योग - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का हरियाणा की धरा पर पहुंचने पर स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि खादी हमारी विरासत है और खादी के उत्पाद "लोकल टू ग्लोबल" की दिशा में तेज गति के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आत्मनिर्भर भारत का सशक्त माध्यम खादी ग्रामोद्योग बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खादी ने अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है और यह अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रही है। 

यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत का उत्सव है, जिसका विजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन व केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा में खादी से जुड़ी गतिविधियों को और गति मिलेगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बॉय इंडियन-बिल्ड इंडिया के नारे को आत्मसात करते हुए  खादी अपनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है कि आज हरियाणा की शान का प्रतीक, हरियाणा खादी पगड़ी का लोकार्पण भी गृह मंत्री के कर-कमलों से किया गया। यह कार्यक्रम स्वदेशी का उत्सव है। मुख्यमंत्री ने खादी के विकास व स्वदेशी उत्पादों पर चर्चा करते हुए कहा कि एक समय था जब खादी को केवल आजादी से जोड़ा जाता था ।

लेकिन आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के प्रयासों से खादी, आत्मनिर्भर भारत का सबसे शक्तिशाली माध्यम बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि जब वर्ष 2047 में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा तो हरियाणा की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर की होगी इसमें खादी और एमएसएमई की सराहनीय भूमिका रहेगी।

सहकार से समृद्धि के मूल मंत्र पर निरंतर आगे बढ़ रही सरकार : मुख्यमंत्री

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सहकार से समृद्धि के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 लागू की गई है जिसमें गांव, कृषि, ग्रामीण महिलाएं, दलित और आदिवासी केन्द्र में रखे गए हैं। यह नीति पारदर्शिता, तकनीक और सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देती है, जिससे सहकारी इकाइयां आज कॉरपोरेट क्षेत्र की बराबरी पर खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया का जो आह्वान किया है, उससे हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना को बल मिल रहा है।

स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हरियाणा की होगी अग्रणी भूमिका

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाल ही में, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जी.एस.टी. सुधारों के माध्यम से अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकी है, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिला है और लागत भी कम हुई है। हरियाणा में जीएसटी की नई स्लैब प्रणाली से लगभग 4 हजार करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री के कर कमलों से आज ऐसी मशीनें कारीगर भाइयों और बहनों को वितरित जा रही हैं, जिन्होंने परंपरागत मशीनों का स्थान ले लिया है। 

इनके अलावा, कारीगरों को खादी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़ी अनेक योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री को विश्वास दिलाया कि हरियाणा सरकार स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

ग्रामीण आंचल में खादी से बढ़ रहे रोजगार के अवसर - मनोज कुमार

खादी कारीगर महोत्सव में खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि खादी आज केवल परंपरा और स्वदेशी का प्रतीक नहीं रही बल्कि यह युवाओं के लिए फैशन और आत्मनिर्भरता का माध्यम भी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि खादी से न केवल ग्रामीण अंचलों में रोजगार सृजन हो रहा है बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यदि सहकारिता और खादी एक साथ आगे बढ़ें तो यह देश की आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण यात्रा को नई दिशा देंगे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा सहित अन्य गणमान्य व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr Arvind Kumar Sharma , Amit Shah , Mohan Lal Badoli , Rao Inderjit Singh , Krishan Pal Gurjar , Rohtak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD