Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विजीलेंस ब्यूरो ने वसीका नवीस को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Pathankot Police, Pathankot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 16 Oct 2025

Last updated on: Oct 17, 2025, 13:38 IST

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को लगातार जारी रखते हुए, पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने पठानकोट के तहसील कॉम्प्लेक्स में काम कर रहे एक वसीका नवीस (डीड राइटर) दीपक कुमार को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजीलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को पठानकोट जिले के गांव बंगोल के एक निवासी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि जमीन खरीदने के बाद वह अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री करवाने के लिए उक्त वसीका नवीस से मिला। शिकायतकर्ता ने रजिस्ट्री की आवश्यक फीस वसीका नवीस को ट्रांसफर कर दी, जिसके बाद उसने रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करवा दी। 

लेकिन बाद में आरोपी ने 30,000 रुपये की रिश्वत की मांग यह कहते हुए की कि तहसीलदार असली रजिस्ट्री के दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर तभी करेंगे जब रिश्वत की रकम दी जाएगी। शिकायत की पुष्टि के बाद, अमृतसर रेंज की विजीलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए वसीका नवीस को रंगे हाथों पकड़ लिया। 

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Pathankot Police , Pathankot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD