Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

सपना चौधरी ने नसीहत देने वालों को दिया जवाब, कहा- मेरी जगह आइए और सह के दिखाइए

Music, Entertainment, Mumbai, Song, Mumbai News, Sapna Choudhary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Oct 2025

Last updated on: Oct 17, 2025, 13:13 IST

हरियाणवी डांसर और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर शख्सियत सपना चौधरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह बना है उनका एक इंस्टाग्राम वीडियो, जिसमें वो पारंपरिक पटियाला सूट पहनकर गलियों में बड़े दिलकश अंदाज में घूमती नजर आ रही हैं।

वीडियो में उनका देसी अंदाज लोगों को खासा पसंद आ रहा है। सपना चौधरी अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने डांस वीडियोज, शायरी और देसी लुक्स साझा करती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए दिल की बात भी साझा की है।

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बेबी पिंक कलर का खूबसूरत पटियाला सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में वह बड़ी सादगी के साथ गलियों में घूमती दिख रही हैं। उनका देसी लुक सभी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

इस वीडियो के कैप्शन में सपना ने उन लोगों को कड़ा जवाब दिया, जो उन्हें ट्रोल करते रहते हैं या फिर सलाह देते हैं। अपने इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में सपना ने लिखा, "मुझे सबर (सब्र) करने की नसीहत न दीजिए, मेरी जगह आइए और सह के दिखाइए।"इस वीडियो में सपना ने बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर 90 के दशक की हिट फिल्म 'अजय' का सुपरहिट गाना 'छम्मक छल्लो जरा धीरे चलो' को चुना, जिसे मशहूर गायक कुमार सानू ने गाया है। 

इस गाने को सनी देओल और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया है और इसका संगीत आनंद-मिलिंद ने तैयार किया, जबकि बोल समीर ने लिखे हैं। बात करें सपना चौधरी के करियर की बात करें, तो उन्होंने बहुत कम उम्र में स्टेज परफॉर्मेंस शुरू की थी। हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ काम करना शुरू किया और फिर रागनी पार्टियों में हिस्सा लेने लगीं। 

उनका पहला बड़ा ब्रेक 'सॉलिड बॉडी रै' गाने से मिला, जिसके बाद वो घर-घर में पहचानी जाने लगीं। इसके बाद सपना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लिया, जिससे उन्हें देशभर में पहचान मिली। फिर बॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने आइटम सॉन्ग किए और अपनी अलग छाप छोड़ी। 'नानू की जानू', 'वीरे की वेडिंग', और 'भांगओवर' जैसी फिल्मों में उनके डांस नंबर काफी चर्चा में रहे।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Song , Mumbai News , Sapna Choudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD