Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंथ रतन भाई जसबीर सिंह खालसा की याद में सालाना गुरमत समागम में उमड़ी हजारों की संगत

पंथ जगत की महान शख्सियतों ने शिरकत कर भाई साहिब को दी श्रद्धांजलि

Religious, Gurdwara Gurshabad Parkash Akal Ashram Sohana, Bhai Davinder Singh Khalsa, Sri Guru Harkrishan Sahib Charitable Trust
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 14 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 15:54 IST

गुरुद्वारा गुरुशब्द प्रकाश अकाल आश्रम, सोहाना का सालाना गुरमत समागम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने शामिल होकर गुरबाणी का श्रवण किया। यह उल्लेखनीय है कि यह समागम हर वर्ष श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब चैरिटेबल अस्पताल के संस्थापक पंथ रतन भाई जसबीर सिंह खालसा की याद में आयोजित किया जाता है।

इस दौरान पंथ के प्रसिद्ध रागी, ढाडी और कथा वाचकों ने संगत को पवित्र गुरबाणी से जोड़ा। सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह जी ने विशेष रूप से समागम में शिरकत करते हुए संगत के समक्ष भाई जसबीर सिंह खालसा के मानवता के प्रति योगदान की सराहना की। सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह जी ने कहा कि ऐसा दुर्लभ संयोग बहुत कम देखने को मिलता है जहाँ एक तरफ पंथ रतन भाई जसबीर सिंह खालसा ने स्वास्थ्य सेवाओं में मानवता की भलाई के लिए काम किया, वहीं दूसरी ओर लाखों संगत को गुरु से भी जोड़ा। 

उन्होंने सोहाना अस्पताल द्वारा मानवता की सेवा में किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की। सोहाना अस्पताल के चेयरमैन भाई दविंदर सिंह खालसा के नेतृत्व में हुए इस समागम में भाई हरजिंदर सिंह जी (हजूरी रागी), भाई अमरदीप सिंह जी सोहाना वाले, भाई अर्शदीप सिंह जी लुधियाना वाले, भाई प्रदीप सिंह जी सोहाना वाले, बहन रविंदर कौर जी एवं जत्था सोहाना वाले, भाई साहिब भाई दविंदर सिंह जी खालसा खन्ना वाले और भाई जगजीत सिंह जी बंबीहा दिल्ली वाले ने रूहानी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।

भाई दविंदर सिंह खालसा ने बताया कि पंथ रतन भाई जसबीर सिंह खालसा जी के बताए मार्ग पर चलते हुए सोहाना अस्पताल द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी गई हैं। अब भी फिरोजपुर जिले के इलाकों में बाढ़ पीडि़तों के लिए मुफ्त मेडिकल सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। भाई दविंदर सिंह जी खालसा खन्ना वाले ने संगत को इलाही बाणी के कीर्तन से भी निहाल किया।

इन सभी समागमों का सीधा प्रसारण फ़तेह टीवी चैनल, अकाल आश्रम और हरि जस्स रिकॉर्ड के यूट्यूब चैनलों से लाइव किया गया, जिससे देश-विदेश में दूर स्थानों पर बैठे लोगों ने गुरु की इलाही बाणी का आनंद लिया। 'श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब चैरिटेबल ट्रस्ट' के ट्रस्टी गुरमीत सिंह ने बताया कि मानवता की सेवा के लिए जो कार्य भाई जसबीर सिंह खन्ना वालों ने आरम्भ किया था, उसी पर चलते हुए सोहाना अस्पताल बड़े स्तर पर लोगों की सेवा कर रहा है। इस समागम के अवसर पर गुरु का अटूट लंगर भी चलाया गया।

 

Tags: Religious , Gurdwara Gurshabad Parkash Akal Ashram Sohana , Bhai Davinder Singh Khalsa , Sri Guru Harkrishan Sahib Charitable Trust

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD