Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

मुख्यमंत्री ने 3 अक्तूबर के कार्यक्रमों की तैयारियों का मौके पर जाकर किया निरीक्षण

नायब सिंह सैनी ने प्रशासन के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr Arvind Kumar Sharma, Rohtak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 01 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 12:20 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 3 अक्तूबर को रोहतक में आयोजित होने वाले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों की कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह 3 अक्तूबर को रोहतक आईएमटी में साबर डेयरी के नए संयंत्र का उद्घाटन करेंगे तथा महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय में खादी ग्रामोद्योग आयोग के स्वदेशी से स्वावलंबन के तहत खादी कारीगर महोत्सव में कारीगरों को टूल किट वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के ओएसडी विरेंद्र बडख़ालसा, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, महापौर राम अवतार वाल्मीकि व  जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर मौके पर तैयारियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दोनों कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करवाई जाए तथा कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए जाए। इस अवसर पर साबर डेयरी के प्रबंध निदेशक सुभाष चंद्र पटेल तथा जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने 3 अक्तूबर के कार्यक्रमों की बैठक में करी समीक्षा

इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक के सर्किट हाउस में 3 अक्तूबर के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों से तैयारियों बारे भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के दोनों कार्यक्रमों की प्रोटोकॉल के अनुसार तैयारियां करवाएं। उन्होंने दोनों कार्यक्रम स्थलों पर किए जा रहे विभिन्न प्रबंधों की भी समीक्षा की।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr Arvind Kumar Sharma , Rohtak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD