Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दीवाली को ध्यान में रखते हुए डी जी पी गौरव यादव द्वारा पूरे राज्य में पुलिस की अधिकतम तैनाती और हाई अलर्ट बढ़ाने के निर्देश

पाकिस्तान नार्को-आतंकवाद को बढ़ावा देकर पंजाब में अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रहा है; पाक के नापाक मंसूबों को सफलतापूर्वक नाकाम कर रही है पंजाब पुलिस: डी जी पी गौरव यादव

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन/बटाला/चंडीगढ़ , 14 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 11:44 IST

आने वाले दिनों में दीवाली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब के निदेशक जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को जिला पुलिस प्रमुखों को पूरे राज्य में पुलिस बल की अधिकतम तैनाती और हाई-एलर्ट नाकों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। डी जी पी गौरव यादव जो ए डी जी पी एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स प्रमोद बान और ए डी जी पी काउंटर इंटेलिजेंस अमित प्रसाद के साथ दो पुलिस जिलों—तरनतारन और बटाला में सुरक्षा समीक्षा बैठकें की अध्यक्षता कर रहे थे, ने नार्को-आतंकवाद और संगठित अपराध के उभरते खतरों से निपटने के लिए विचार-विमर्श किया। 

उन्होंने त्योहारों के सीज़न की तैयारियों और पुलिस बल की तैनाती का भी विस्तार से जायज़ा लिया। मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए, डी जी पी गौरव यादव ने कहा कि पाकिस्तान पंजाब में नार्को-आतंकवाद फैला रहा है। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों में, पाकिस्तान नार्को-आतंकवाद को बढ़ावा देकर पंजाब में अशांति पैदा करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन पंजाब पुलिस पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को सक्रिय रूप से नाकाम कर रही है।"

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए ड्रोन और अन्य साधनों का इस्तेमाल कर रहा है। डी जी पी ने स्पष्ट किया कि इस हवाई खतरे से निपटने के लिए पंजाब सरकार द्वारा तैनात एंटी-ड्रोन प्रणालियों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है।

आतंकवाद के खिलाफ की जा रही प्रभावी कार्रवाई के विवरण देते हुए, उन्होंने कहा कि सितंबर 2024 से अब तक पंजाब पुलिस ने 90 मुल्ज़िमों को गिरफ्तार करके 26 आतंकवादी मॉड्यूलों का पर्दाफाश किया है। उन्होंने आगे कहा कि इन आतंकवादियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक, गोली-गोलियां, हैंड ग्रेनेड और आर डी एक्स बरामद किया गया, जिससे आतंकवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

संगठित अपराध के संबंध में डी जी पी ने उन मामलों की समीक्षा की जिनमें गिरफ्तारी अभी लंबित है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फरार मुल्ज़िमों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठित अपराध के माहौल को पूरी तरह समाप्त करने के लिए पेशेवर और वैज्ञानिक जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।

डी जी पी गौरव यादव ने खुलासा किया कि आतंकवादी नेटवर्क या संगठित अपराध से जुड़े 203 विदेशी हैंडलर्स की पहचान की गई है। उन्होंने कहा, “भारत में लाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए, केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल करके उनके खिलाफ रैड कॉर्नर/ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया आरंभ की गई है।”

डी जी पी ने चल रही नशा-विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ की भी समीक्षा की। ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के नतीजे साझा करते हुए डी जी पी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 21,707 एफ आई आर दर्ज की हैं और 32,903 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2,533 नशा सप्लायर शामिल हैं, और उनके कब्जे से 1,446 किग्रा हेरोइन, 475 किग्रा अफीम, 25 टन भुक्की, 35 किग्रा चरस, 511 किग्रा गांजा, 12 किग्रा आई सी ई , 3.6 किग्रा कोकीन, 39.29 लाख नशीली गोलियां और 13.39 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने एन डी पी एस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत नशा तस्करों की 205 करोड़ रुपये की गैर-कानूनी संपत्तियों को भी फ्रीज़ कर लिया है।उन्होंने कहा कि पुनर्वास के संबंध में पंजाब पुलिस ने 62,000 लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए नशा छुड़ाने वाले केंद्रों या ओ ओ टी केंद्रों में भेजा है।

डी जी पी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब के ‘सेफ पंजाब’ व्हाट्सएप चैटबोट पोर्टल 9779100200 पर मिली सूचनाओं में 33% पर कार्रवाई की गई है; लोगों से प्राप्त जानकारी के आधार पर 7,285 एफ आई आर दर्ज की गई हैं। उन्होंने लोगों से बिना किसी डर के इस चैटबोट पर नशा तस्करों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी साझा करने को कहा।

बैठक में पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डी आई जी फिरोजपुर रेंज नीलांबरी जगदले, डी आई जी बॉर्डर रेंज नानक सिंह, डी आई जी ए जी टी एफ गुरमीत चौहान, एस एस पी तरनतारन रवजोत कौर गरेवाल और एस एस पी बटाला सुहेल कासिम मीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD