Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

देश का दूसरा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक भी जल्द हरियाणा वासियों को करेंगे समर्पित - नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने रेलवे अधिकारियों से ली एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की जानकारी, दिए उचित दिशा निर्देश

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Kurukshetra, Subhash Sudha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 30 Sep 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 11:15 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश का दूसरा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक शीघ्र ही हरियाणा की जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का पहला एलिवेटेड रेलवे ट्रैक भी हरियाणा में ही निर्मित किया गया था और अब दूसरे ट्रैक का काम पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि थानेसर रेलवे प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 

इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद कुरुक्षेत्र शहर की पाँच क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से नागरिकों को स्थायी राहत मिलेगी।मुख्यमंत्री आज थानेसर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने रेलवे अधिकारियों से एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की प्रगति संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इस अवसर पर हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नरेंद्र चुम्बर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सभी पाँच रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शीघ्र ही शेष प्लेटफॉर्म का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक एलिवेटेड रेलवे लाइन का निर्माण संभव हो पाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को यहाँ मूर्त रूप दिलाया। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के निर्माण से जहाँ कुरुक्षेत्र के विकास को नई गति और मजबूती मिलेगी, वहीं यह परियोजना प्रदेश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

*नेता प्रतिपक्ष बनने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दी बधाई*

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस द्वारा नेता प्रतिपक्ष घोषित किए जाने पर वे श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।इस मौके पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Kurukshetra , Subhash Sudha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD