Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

'इस दीपावली धुन से मचेगी धूम', समर सिंह का नया भोजपुरी गाना 'धन लेके' रिलीज

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Bhojpuri Song, Dhan Leke, Samar Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Oct 2025

Last updated on: Oct 14, 2025, 13:33 IST

'टिकुलिया पे', 'साड़ी झमकुआ', और 'साया में सजनवा' जैसे सफल गाने दे चुके मशहूर गायक समर सिंह ने सोमवार को अपना नया गाना 'धन लेके' रिलीज कर दिया है। यह गाना भोजपुरी संगीत की देसी शैली में है। मेकर्स ने इस गाने को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया। 

गाने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस बार दिवाली पार्टी धन से नहीं, धुन से होगी। धुन लेके गाना रिलीज हो गया है।" इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं, जबकि संगीत रौशन सिंह ने दिया है। 

गाना वीवाईआरएल बैनर के तहत रिलीज किया गया है और यह यूट्यूब सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ‘धन लेके’ गाने के साथ समर सिंह एक बार फिर भोजपुरी संगीत की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार हैं। यह गाना उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा रहा है।

समर सिंह को भोजपुरी संगीत में 'देसी स्टार' के नाम से जाना जाता है। उनकी खासियत है कि वे ग्रामीण जीवन से प्रेरित गाने बनाते हैं, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आते हैं। उनके गाने न सिर्फ मनोरंजन करते हैं, बल्कि भोजपुरी संस्कृति को भी जीवंत रखते हैं। समर सिंह के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं। 

संगीत के अलावा समर सिंह अभिनय में भी कमाल दिखा रहे हैं। उनकी हालिया भोजपुरी फिल्म 'तेरा मेरा टशन' है, जिसमें उनके दमदार एक्शन और अनोखे अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 से की थी, लेकिन उन्हें असल पहचान साल 2016 में 'रतिया कहां बितवला' गाने से मिली थी। 

उन्होंने 'विनाशक' और 'इश्क तो पागलपंती है' जैसी फिल्में दी हैं। हालांकि, अभिनेता साल 2023 में निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आए थे। दरअसल, उनका नाम भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को सुसाइड के लिए उकसाने में आया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Bhojpuri Song , Dhan Leke , Samar Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD