Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या बीजेपी और आरएसएस की मनुवादी सोच का नतीजा : सांसद चरणजीत सिंह चन्नी

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Oct 2025

Last updated on: Oct 12, 2025, 09:25 IST

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान सांसद और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी हरियाणा के रोहतक पहुंचे, जहां उन्होंने आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार के परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने पूरन कुमार की मौत को सुसाइड नहीं, बल्कि शहादत कहा।  चन्नी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूरन कुमार की आत्महत्या दरअसल एक संगठित और मनुवादी सोच की परिणति है, जिसके पीछे बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा जिम्मेदार है।

चन्नी ने कहा कि पूरन कुमार पर सरकार की ओर से किसानों पर गोली चलाने का दबाव बनाया गया था, जिससे उन्होंने साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पूरन कुमार एक संवेदनशील और संविधाननिष्ठ अधिकारी थे, जिन्होंने दलितों और कमजोर वर्गों के हक में आवाज उठाई।उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी पूरन कुमार के परिवार को अब तक शव देखने नहीं दिया गया है। 

परिजनों के अनुसार, पार्थिव शरीर का बार-बार निरादर किया जा रहा है और उन्हें लगातार दबाव में रखा जा रहा है। हरियाणा के अधिकारी और मंत्री परिवार पर तरह-तरह से दबाव बना रहे हैं ताकि सच्चाई सामने न आ सके।परिवार की मांग है कि जिन लोगों ने पूरन कुमार को आत्महत्या के लिए मजबूर किया, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। चन्नी ने रोहतक के एसपी के तबादले को सिर्फ एक दिखावा बताया और कहा कि तबादले होते रहते हैं, लेकिन यह सजा नहीं है। सजा तब मानी जाएगी जब असल दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पूरन कुमार ने केवल अपनी ड्यूटी नहीं निभाई, बल्कि गरीबों, दलितों और संविधान की आत्मा के लिए संघर्ष करते हुए बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक परिवार की नहीं है, बल्कि पूरे देश के उन लोगों की है जो बाबा साहेब आंबेडकर की सोच को आगे बढ़ा रहे हैं। जब तक परिवार को इंसाफ नहीं मिलता, हम सब उनके साथ खड़े रहेंगे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD