Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

राजवीर जवंदा हमेशा अपने प्रशंसकों के हृदय में जिंदा रहेंगे : भगवंत सिंह मान

मरहूम गायक के घर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Karamjit Anmol, Jagraon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जगराओं , 09 Oct 2025

Last updated on: Oct 10, 2025, 12:45 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के घर पहुंचे और इस युवा गायक की दुखद एवं असमय मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया। कुछ दिन पहले हुए हादसे में घायल जवंदा का कल मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री ने सुबह दिवंगत गायक के निवास पर जाकर शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवा गायक के निधन से राज्य के समकालीन साहित्य, संस्कृति और कला जगत को गहरा नुकसान पहुँचा है। 

भावुक होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जवंदा ने जवानी की दहलीज़ पर ही इस नश्वर संसार को अलविदा कह दिया। उन्होंने कहा कि राजवीर जवंदा के निधन से जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसे निकट भविष्य में भर पाना आसान नहीं होगा।मुख्यमंत्री ने लाखों पंजाबियों के दिलों पर राज करने वाले इस युवा गायक की शानदार प्रस्तुति को याद किया। 

उन्होंने कहा कि राजवीर की मृत्यु के साथ पंजाबी गायकी के एक युग का अंत हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजवीर अपने प्रशंसकों की यादों में सदा जीवित रहेगा और उसने पंजाबी कला और संस्कृति के प्रचार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों तथा लाखों श्रद्धालुओं को यह अपूरणीय क्षति सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि राजवीर जवंदा अपने शानदार गीतों के माध्यम से अपने प्रशंसकों के दिलों में सदा जीवित रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजवीर पंजाबी संस्कृति का सच्चा दूत था, जिसने अपने गीतों के ज़रिए पंजाब, पंजाबी और पंजाबीपन को दुनिया भर में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने कहा कि पंजाबी गायकी का प्रतीक राजवीर जवंदा आने वाली पीढ़ियों और उभरते कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Karamjit Anmol , Jagraon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD