Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पाक-आईएसआई समर्थित बीकेआई आतंकी मॉड्यूल से जुड़े दो लोग 2.5 किलोग्राम आरडीएक्स-आधारित आईईडी के साथ गिरफ्तार

यह मॉड्यूल बी.के.आई. मास्टरमाइंड हरविंदर रिंदा के निर्देशों पर यू.के. स्थित हैंडलरों निशान जोड़ियां और आदेश जमराय द्वारा संचालित किया जा रहा था : डी.जी.पी. गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 09 Oct 2025

Last updated on: Oct 09, 2025, 16:58 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत, पाकिस्तान की आई.एस.आई. समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) जालंधर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) आतंकवादी मॉड्यूल के दो कार्यकर्ताओं को करीब 2.5 किलोग्राम आर.डी.एक्स आधारित आई.ई.डी. और एक रिमोट कंट्रोल सहित गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

यह जानकारी आज पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी। यह मॉड्यूल बी.के.आई. के मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के निर्देशों पर यू.के. आधारित हैंडलर निशान जोड़ियां और आदेश जमराय द्वारा संचालित किया जा रहा था।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरजिंदर सिंह उर्फ रिंकू निवासी गांव अठवाल (गुरदासपुर) और दीवान सिंह उर्फ निक्कू निवासी निक्को सरां कला (गुरदासपुर) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनकी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिस पर वे सवार थे।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों को उनके यू.के. आधारित संचालकों निशान जोड़ियां और आदेश जमराय से सीधे निर्देश मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद आर.डी.एक्स आधारित आई.ई.डी. का उपयोग नियोजित आतंकी हमले में किया जाना था।

कार्रवाई से संबंधित विवरण साझा करते हुए डी.जी.पी. ने बताया कि विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त पुख्ता जानकारी के आधार पर सी.आई. जालंधर की टीमों ने गुप्त अभियान के तहत जालंधर के गुरु नानकपुरा क्षेत्र से दोनों संदिग्धों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे यह विस्फोटक खेप किसी अन्य स्थान पर पहुंचाने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले में आगे के संबंधों की पड़ताल करने और उन व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है, जिन्हें यह खेप सौंपी जानी थी।

गौरतलब है कि पुलिस थाना एस.एस.ओ.सी., अमृतसर में गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम (यू.ए.पी.ए.) की धारा 10, 13, 15, 17, 18, 18-बी और 20 तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत एफ.आई.आर. नंबर 58 दिनांक 08.10.2025 को मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD