Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इनेलो की राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी की मंगलवार को रोहतक में हुई बैठक

जलभराव, लचर कानून व्यवस्था, फसलों का मुआवजा और फसल खरीद जैसे अति महत्वपूर्ण मुद्दों पर चार प्रस्ताव परित किए गए

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रोहतक , 07 Oct 2025

Last updated on: Oct 08, 2025, 13:19 IST

इंडियन नेशनल लोकदल की राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को रोहतक में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, शेर सिंह बड़शामी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवान सुहाग, संगठन सचिव उमेद लोहान, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला, विधायक अदित्य देवीलाल, करण चौटाला, विधायक अर्जुन चौटाला समेत राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं समेत भारी तादाद में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

इस बैठक में जलभराव की समस्या, फसल खरीद में देरी, बर्बाद फसल के मुआवजा में देरी और खत्म हो चुकी कानून व्यवस्था जैसी चार महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला की गैर मौजूदगी के बावजूद मजबूत संगठन और कर्मठ कार्यकर्ताओं के बलबूते पर 25 सितंबर को इतनी बड़ी रैली की गई जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। 

चौ. अभय सिंह चौटाला ने अपने संबोधन के दौरान मौजूद सभी लोगों से पूछा कि क्या जिस कांगे्रस पार्टी ने षडय़ंत्र करके चौ. ओमप्रकाश चौटाला को दस वर्ष जेल करवाई उससे कभी हाथ मिलाना चाहिए? तो सभी ने एक सुर में कहा कि कभी नहीं। फिर उन्होंने सभी से पूछा कि 2018 में पूरे प्रदेश में इनेलो के पक्ष में जबरदस्त लहर थी और सबकी जुबान पर एक ही बात थी कि अबकी बार इनेलो की सरकार बनने जा रही है तब बीजेपी ने भी षडय़ंत्र करके कुछ कमजोर लोगों को अपने साथ मिला कर पार्टी और परिवार को तोड़ कर फिर से सत्ता हासिल की क्या उस बीजेपी से कोई भी हाथ मिलना चाहिए या नहीं? 

इस पर भी सभी ने एक सुर में कहा कि कभी नहीं। उन्होंने फिर पूछा कि जिस व्यक्ति ने चौ. देवीलाल की पीठ में छुरा घोंपा क्या उस रणजीत सिंह को भी नेता मान लूं?  इस पर भी सभी ने एक सुर में कहा कि कभी नहीं। उन्होंने कहा कि सभी से एक बात और भी पूछना चाहता हूं कि जिन्होंने चौ. ओमप्रकाश चौटाला की पीठ में छुरा घोंपा और तुम्हारा बनता हुआ राज बिगाड़ दिया क्या उनसे हाथ मिलाऊं? 

इस पर भी सभी ने एक सुर में कहा कि कभी नहीं। इसके बाद उन्होंने बैठक में मौजूद सभी सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों से कहा कि आजकल विरोधी पार्टियों के लोगों द्वारा मीडिया में जिन बातों का झूठा प्रचार किया जा रहा था उन सभी सवालों का जवाब में आज यहां मौजूद पार्टी के साथियों ने अपना फैसला सुना दिया है इसलिए सभी पत्रकारों से उम्मीद करते हैं कि इन झूठी बातों की और चर्चा नहीं करेंगे। 

हमारी पार्टी का फैसला है कि अपने संगठन के बलबूते पे अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाएंगे। जहां कांग्रेस को सत्ता से दूर रखेंगे वहीं भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे। अभय सिंह चौटाला ने बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा कहा गया था कि धान को एमएसपी पर खरीदेंगे और 1 तारीख से धान की खरीद शुरू कर देंगे। 

उसके उलट धान में नमी के नाम 200 रूपए से लगे थे कटौती करने और अब 600 रूपए प्रति क्विंटल धान पर कम दिया जा रहा है। बीजेपी धान और बाजरा की फसल में किसान को लूट रही है। जहां किसान को फसल खरीद में लूटा जा रहा है वहीं आज भी प्रदेश के कई जिलों के सैंकड़ों गावों में बारिश का पानी खड़ा है। 

बीजेपी सरकार ने न तो आजतक किसान फसल खराब का गिरदावरी करवा कर मुआवजा दिया है और न ही खेतों में खड़ा पानी निकाला है। हमने इसके लिए सरकार को 15 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर सरकार ने 15 तारीख तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो फिर 15 तारीख को बड़ा फैसला लेकर सरकार को मजबूर करेंगे। 

कानून व्यवस्था पर कहा कि सरकार यह कह कर लोगों में भ्रम फैला रही है कि उन्होंने पुलिस को खुली छूट दे दी है तो पिछले 11 सालों से बीजेपी की सरकार प्रदेश में है क्या उन्होंने पुलिस के हाथ बांधे हुए थे? क्या धमकी देने वालों, हत्यारों, बलात्कारियों, डाकुओं और अपहरणकर्ताओं को अब तक खुली छूट दे रखी थी? बीजेपी सरकार ने बदमाशों को संरक्षण देकर प्रदेश में इस किस्म के हालात पैदा किए हैं। 

बीजेपी के बजाय भूपेंद्र हुड्डा को निशाने पर रखने के प्रश्र का जवाब देते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनके निशाने पर भूपेंद्र हुड्डा नहीं पूरी कांग्रेस है जिसने चौ. ओमप्रकाश चौटाला को षडय़ंत्र करके दस साल की जेल करवाई थी। कांगेे्रस तो केवल अखबारों में यह कह करके सुर्खियां बटोरती है। 

मेरे निशाने पर कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी है अगर बीजेपी से हाथ मिलाता तो चौ. ओमप्रकाश चौटाला दस साल की जेल नहीं काटते। बीजेपी के अनेकों लोगों ने कहा था कि चौटाला साहब से कहो कि एक बार मोदी से मिल लें। चौटाला साहब ने उनको सीधा कहा कि मैं दस साल की जेल काट लूंगा लेकिन इतना स्वार्थी नहीं हूं प्रदेश के लोगों की दी हुई पगड़ी  को किसी के पैरों में नहीं रखूंगा। 

बीजेपी को कभी माफ नहीं करेंगे जिसने केवल हमारी पार्टी ही नहीं बल्कि प्रदेश के भाईचारे को तोडऩे का काम किया है। न कभी बीजेपी के साथ जाऊंगा और न ही कांग्रेस के साथ जाऊंगा अकेले अपने और लोगों के दम पर राज बनाऊंगा। उन्होंने कहा कि अब वे प्रदेश के एक एक गांव में जाएंगे और लोगों से मिलेंगे। 

सीएलयू सीडी कांड के सवाल पर कहा कि इस मामले पर एसआईटी का गठन करके नए सिरे से जांच करवाई जाए। बीजेपी ने पिछले 11 सालों से इस मामले को दबा के रखा हुआ है इससे साफ पता चलता है कि बीजेपी और कांग्रेस मिले हुए हैं। जेजेपी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि उनकी दुकान अब बंद हो चुकी है। 

उन्होंने कहा कि यहां हरियाणा डूब रहा है, किसान परेशान है उसकी फसल खरीदी नहीं जा रही मुख्यमंत्री विदेशों का भ्रमण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को विदेश जाने से पहले सोचना चहिए था कि प्रदेश के किसानों की अगली फसल की बुआई हो और दाना दाना किसान का खरीदा जाए फिर विदेश जाते। 

उन्होंने कहा कि इनकी विदेश यात्रा से कोई निवेश नहीं आने वाला। नायब सैनी से पहले मनोहर लाल खट्टर भी विदेश गए थे वो कौन सा निवेश लेकर आए थे। अभय सिंह चौटाला ने 25 सितंबर की रैली को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD