Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

डॉ. बलजीत कौर ने मलोट के विभिन्न गांवों में लगभग 3.31 करोड़ रुपए की लागत वाले विकास कार्यों की शुरुआत

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलोट/श्री मुक्तसर साहिब , 06 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 15:11 IST

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज मलोट हलके के गांव जंडवाला, थेहड़ी और फकरसर में लगभग 3.31 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि जब किसी काम की नीयत साफ हो, तो कोई भी रुकावट आड़े नहीं आती और हर कार्य सुचारू रूप से पूरा होता है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की प्रगति के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य कर रही है। अब तक के कार्यकाल में जितना विकास कार्य किया गया है, उतना पहले किसी भी सरकार ने नहीं किया। कैबिनेट मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे विकास कार्यों की स्वयं निगरानी करें और यदि कहीं कोई त्रुटि या गड़बड़ी दिखे तो तुरंत उनके ध्यान में लाएं। 

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता न हो। डॉ. बलजीत कौर ने इस मौके पर लोगों की समस्याएं और मांगें भी सुनीं। कई मामलों का समाधान वहीं मौके पर किया गया, जबकि अन्य मुद्दों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर गांव जंडवाला के सरपंच निर्मल सिंह, गांव थेहड़ी की सरपंच मनप्रीत कौर, गांव फकरसर के सरपंच मनप्रीत सिंह ढिल्लों, संबंधित विभागों के अधिकारी और पंचायत सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD