Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया

 

हरियाणवी सुपरस्टार रेणुका पंवार का धमाकेदार ट्रैक 'नागन काली' मंगलवार को होगा रिलीज

Haryanvi, Music
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 14:14 IST

हरियाणवी संगीत की दुनिया में एक नया आयाम लाने वाली गायिका रेणुका पंवार का नया गाना 'नागन काली' जल्द ही रिलीज होने वाला है। गायिका ने सोमवार को गाने की रिलीज डेट के साथ मोशन वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। रेणुका ने इंस्टाग्राम पर गाने का मोशन वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "पूरा गाना 7 अक्टूबर को आएगा। नागन काली।"

मोशन वीडियो में रेणुका ट्रेडिशनल परिधान में नजर आ रही हैं, लाल घाघरा-चोली और भारी जेवरों से सजी, जो उनकी ग्रेसफुल मूव्स को आकर्षक बनाते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गाने का टीजर प्ले हो रहा है, जिसमें बीट्स इतने मजेदार हैं कि सुनते ही डांस फ्लोर पर उतरने का मन करने लगता है। 

रेणुका की स्माइल और एक्सप्रेशंस गाने की थीम को परफेक्टली कैप्चर करते हैं। रेणुका पंवार का सफर किसी इंस्पिरेशनल स्टोरी से कम नहीं। उत्तर प्रदेश के खेकड़ा में जन्मीं रेणुका को हरियाणा की मिट्टी ने असली पहचान दी। स्कूल के दिनों से ही डांस और सिंगिंग में रुचि रखने वाली रेणुका ने 2019 में अपने पहले सॉन्ग 'सुन सुनियो' से डेब्यू किया, लेकिन असली ब्रेकथ्रू 2020 में '52 गज का दामन' से मिला।

इस हिट ने रेणुका को नेशनल लेवल पर स्टार बना दिया। उसके बाद 'ठुमक ठुमक' जैसे एल्बम और 'श्यानो' और 'डीजे पे नचूंगी' जैसे ट्रैक्स ने उनकी फैन फॉलोइंग को काफी बढ़ाया। रेणुका न सिर्फ सिंगर हैं, बल्कि मॉडल और सोशल इन्फ्लुएंसर भी हैं, जो हरियाणवी कल्चर को ग्लोबल स्टेज पर ले जा रही हैं।

रेणुका पंवार पारंपरिक हरियाणवी धुनों को मॉडर्न म्यूजिक के साथ जोड़ती हैं और बॉलीवुड के कुछ प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। उनका हाल ही में गाना 'श्यानो' रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। 

 

Tags: Haryanvi , Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD