Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल को वनडे की कमान, रोहित-कोहली की वापसी

Shubman Gill, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rohit Sharma, Virat Kohli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Oct 2025

Last updated on: Oct 04, 2025, 16:04 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल को वनडे टीम की कमान सौंपी गई है। रोहित शर्मा-विराट कोहली वनडे टीम में बतौर खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

सूर्यकुमार यादव टी20 टीम का जिम्मा संभालेंगे। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 19-25 अक्टूबर के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलनी है, जबकि 29 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच दोनों देश पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे। इस दौरे के लिए वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आने वाले हैं, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। 

केएल राहुल के साथ ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे। कुलदीप यादव, नितीश रेड्डी भी इस टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। बुमराह को वनडे सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। दूसरी ओर, टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जिनकी कप्तानी में भारत ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया है। 

शुभमन गिल टीम के उपकप्तान हैं। इस टीम में संजू सैमसन के साथ जितेश शर्मा को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है। हर्षित राणा और रिंकू सिंह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में जगह मिली है। इस टीम में जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज भी हैं।एशिया कप में अपनी स्पिन से जलवा बिखेरने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव एक बार फिर टी20 टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।

भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rohit Sharma , Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD