Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रिया ने जीत के साथ किया आगाज, जॉर्डन को 3-1 से हराया भजनलाल शर्मा ने खनन, न्यायिक ढांचा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों को दी मंजूरी स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोलकाता में गंगा घाट की सफाई में मंत्रियों के साथ जुटे सीएम सुवेंदु अधिकारी

 

मनस्विनी द्वारा, दीप उत्सव-दिवाली मेला 2025 का भव्य आयोजन 4 एवं 5 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) एवं बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Oct 2025

Last updated on: Oct 03, 2025, 20:54 IST

न्यू मोती बाग क्लब की लेडीज़ विंग मानस्विनी द्वारा दीप उत्सव – दिवाली मेला का आयोजन 4 और 5 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस अवसर पर फ़िल्मकार, फैशन डिज़ाइनर, चित्रकार, कवि और समाजसेवी श्री मुज़फ्फर अली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देश के प्रख्यात कलाकार शामिल होंगे, जिनमें पंडित जसराज के शिष्य और विख्यात शास्त्रीय गायक श्री रतन मोहन शर्मा, पंडित बिरजू महाराज की पौत्री व सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सुश्री शिंजिनी कुलकर्णी, तथा शास्त्रीय गायक, संगीतकार और म्यूज़िक प्रोड्यूसर श्री सिद्धांत भाटिया विशेष आकर्षण होंगे। 

इस आयोजन में संस्कृति मंत्रालय, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।यह वार्षिक आयोजन हमेशा भव्य रूप से संपन्न किया जाता है। इस वर्ष यह कार्यक्रम मानस्विनी की अध्यक्ष श्रीमती मधुचंदा मिश्रा और सचिव श्रीमती सविता भूतानी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 4 और 5 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से रात 10:00 बजे तक, सेंट्रल पार्क, न्यू मोती बाग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में आयोजित होगा।

दो दिवसीय यह आयोजन वर्ष का सबसे प्रतीक्षित उत्सव है, जो परिवारों, मित्रों और समुदाय को रंगारंग वातावरण में एकजुट करता है। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ ख़रीदारी, भोजन और मनोरंजन का विशेष आकर्षण रहेगा।इस आयोजन में देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ होंगी, जिनमें शास्त्रीय गायक श्री रतन मोहन शर्मा, प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सुश्री शिंजिनी कुलकर्णी तथा शास्त्रीय गायक एवं संगीतकार श्री सिद्धांत भाटिया विशेष आकर्षण रहेंगे।

दीप उत्सव – दिवाली मेला समुदाय का सबसे प्रतीक्षित उत्सवों में से एक है, जिसमें उत्सवी खरीदारी, विविध व्यंजन और मनोरंजन के कार्यक्रम शामिल होंगे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में निवासी, अतिथि और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।इस अवसर पर सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस की वेलफेयर सोसाइटियाँ भी भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त, शिक्षालय फाउंडेशन और छाव फाउंडेशन जैसे गैर-सरकारी संगठन, तथा पर्यावरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय विभिन्न संस्थाएँ, जिनमें आर्ट ऑफ लिविंग भी शामिल है, जो इस मेले का हिस्सा बनेंगी।

इस वर्ष मेले में 130 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे जिनमें खेल, खानपान और शॉपिंग के विशेष आकर्षण होंगे। फूड स्टॉल्स में टाको बेल, ब्लू टोके, बीटीडब्ल्यू, सिक्किम हाउस और तमिलनाडु भवन शामिल रहेंगे। इसके अलावा ऑर्गेनिक उत्पाद, खाद्य और स्किनकेयर सामग्री, साथ ही भारत के विभिन्न हिस्सों से आए हुए हैंडलूम और हस्तशिल्प भी उपलब्ध रहेंगे। यह एक ऐसा मंच है, जो दीपावली की भावना के साथ परंपरा, उल्लास और सामुदायिक सहभागिता को एक साथ जोड़ता है.

 

Tags: Manasvini , Rattan Mohan Sharma , Pandit Jasraj , Shinjini Kulkarni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD