Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रामलीला में हुआ बाली सुग्रीव के बीच भीषण युद्ध

सीता जी की खोज में निकले राम हनुमान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 28 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 22:49 IST

रामलीला महोत्सव के दौरान रविवार की रात बाली-सुग्रीव युद्ध प्रसंग का मंचन किया गया। रामलीला के कलाकारों ने अपने अभिनय कौशल से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला का शुभारंभ नरसिंह अवतार की झांकी निकली गई। श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब के प्रधान शिवचरण पिंकी, उपप्रधान वरिंदर भामा एवं निर्देशक परवीन करवल, युगेश कपिल, पंकज चड्डा ने सयुंक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आज के दृश्य में सुग्रीव उन्हें बताते हैं कि बाली उनका बड़ा भाई है और उनकी पत्नी को बलपूर्वक छीनकर ले गया है। 

भगवान श्रीराम उसके बाद सुग्रीव को बाली से युद्ध करने के लिए भेजते हैं। दोनों भाइयों के बीच घमासान युद्ध होता है, लेकिन बाली के नहीं हारने पर सुग्रीव पुन: भगवान राम की शरण में जाता है, तब भगवान राम अपने गले की माला उतारकर उसे पहना देते हैं और पुन: बाली से युद्ध करने के लिए भेजते हैं। भगवान राम एक पेड़ की आड़ में खड़े होकर युद्ध देखते हैं और बाली को बाण मार देते हैं, जिससे वह धराशाई हो जाता है। 

आज कि लीला को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। उन्होंने बताया कि महाबली बाली की भुमका निर्भय शर्मा, सुग्रीव की विशेष साहनी, भगवान श्री राम की युगेश कपिल, लक्ष्मण की नीरज करवल, हनुमान सतीश राणा, तारा राकेश सेठी ने निभाई।

 

Tags: Shree Ram Leela Dramatic Club Kharar , Religious , Kharar , Kharar News , News of Kharar , Kharar Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD