Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

4,000 रुपये की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का जे.ई. गिरफ्तार

आरोपी रिश्वत की पहले किस्त के तौर पर ले चुका था 2,000 रुपये

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 29 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 22:37 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी जारी मुहिम के दौरान कपूरथला में तैनात शिक्षा विभाग के जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) हरजीत सिंह को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुये काबू किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को कपूरथला ज़िले के सरकारी स्कूल धालीवाल दोना में तैनात एक स्कूल शिक्षक की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने स्कूल द्वारा इस्तेमाल की गई 40 लाख रुपये की ग्रांट के संबंध में पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मामले में आरोपी जे.ई. पहले ही 2,000 रुपये रिश्वत ले चुका है और रिश्वत की शेष रकम की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने के दौरान जे.ई. से हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और इस रिकॉर्डिंग को सबूत के रूप में विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक पुष्टि के बाद, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी जे.ई. को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिक्षक से दूसरी किस्त के रूप में 4,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में आरोपी जे.ई. के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD