Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर वेरका में विशेष कार्यक्रम

दिनेश बस्सी ने दी प्रेरणा

Dinesh Bassi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 28 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 16:31 IST

कांग्रेसी वरिष्ठ नेता एवं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए सच्ची प्रेरणा है। जिस उम्र में आम युवाओं के सपने पढ़ाई और नौकरी तक सीमित रहते हैं, उस उम्र में भगत सिंह ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। वे पूर्वी हल्के में वेरका क्षेत्र में आयोजित भगत सिंह जी की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

दिनेश बस्सी ने अपने संबोधन में कहा कि आज की पीढ़ी को भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से सीख लेनी चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में भाईचारे और समानता का वातावरण कायम किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

यह आयोजन वार्ड नंबर 18 के काउंसलर एवं ब्लॉक प्रधान नवदीप सिंह हुंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उनके साथ समाजसेवी मनजीत वेरका,  सुरिंदर प्रधान तथा अन्य सहयोगी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। नवदीप सिंह ने कहा कि भगत सिंह जैसे शहीदों की बदौलत ही आज हम आज़ाद भारत में जी रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वेरका में हर साल इसी तरह प्रेरणादायक ढंग से भगत सिंह जी की जयंती मनाई जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों की भागीदारी ने वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। पूरे परिसर में देशभक्ति गीत और नारे गूंजते रहे। आयोजकों ने कहा कि शहीदों का स्मरण और सम्मान ही राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा है।

इस अवसर पर वार्ड प्रधान सविंदर सिंह रिटायर्ड एसडीओ, केवल कुमार भगत, राजिंदर काला, मास्टर अमरजीत सिंह रंधावा, प्रगट सिंह नानकचंद, विक्की वेरका, संदीप सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

 

 

 

Tags: Dinesh Bassi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD