Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं ‘कांतारा : चैप्टर 1’ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत

Sandalwood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Heroine, Rukmini Vasanth, Kantara, Kantara Chapter 1
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 15:54 IST

अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत की आने वाली फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज हुआ था। वह इस फिल्म में राजकुमारी कनकवती के किरदार में दिखाई देंगी। अभिनेत्री रुक्मिणी ने आईएएनएस को दिए विशेष इंटरव्यू में बताया कि वह बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। 

उन्होंने करण जौहर या दूसरे किसी बड़े बॉलीवुड फिल्म निर्माता के साथ काम करने की भी हसरत जाहिर की है। जब रुक्मिणी से पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड में अवसर तलाशना चाहेंगी, तो इसका जवाब देते हुए रुक्मिणी ने आईएएनएस से कहा, "बिल्कुल, धर्मा प्रोडक्शंस उस क्लासिक सिनेमा का प्रतीक रहा है, जिसे हम सभी पसंद करते हैं। 

अगर मुझे मौका मिला, तो मैं उनके साथ काम करना जरूर चाहूंगी। भविष्य में क्या होगा, यह तो मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मुझे वहां काम करने का अवसर मिलेगा। मैंने यह नहीं सोचा कि मैं किस बैनर, निर्देशक या अभिनेता के साथ काम करना चाहूंगी। 

मेरे पास ऐसी कोई सूची नहीं है।" रुक्मिणी ने यह भी बताया कि कैसे कोविड-19 महामारी ने उन्हें वर्तमान में जीना सिखाया है। उन्होंने कहा, "कोविड ने मुझे सिखाया कि ज्यादा सोचना नहीं चाहिए। मेरे मन में एक इरादा और उम्मीद है, जिसके साथ मैं आगे बढ़ना चाहती हूं। 

मैं चाहती हूं कि हिंदी सिनेमा में किसी खूबसूरत, मजेदार और दिल को छूने वाली प्रेम कहानी का हिस्सा बनूं। देखते हैं, क्या होता है। लेकिन, कोविड-19 के बाद से मैं अब ज्यादातर वर्तमान में जीती हूं।" रुक्मिणी ने इससे पहले एक इंटरव्यू में अपने किरदार के बारे में बात की थी।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उनका किरदार अपनी जमीन, लोककथाओं और आस्था को सबके सामने पेश करने के जैसा था। ‘कांताराः चैप्टर 1’ को होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनियाभर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी।

यह फिल्म ऋषभ शेट्टी की 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है। फिल्म की स्क्रिप्ट ऋषभ शेट्टी ने लिखी है और उसे निर्देशित भी किया है, जबकि विजय किरगंडुर फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में जयराम, राकेश पुजारी और रुक्मिणी वसंत जैसे सितारे भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

 

Tags: Sandalwood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Heroine , Rukmini Vasanth , Kantara , Kantara Chapter 1

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD