Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नताशा ने 'कोकैना' गाने में जान डाल दी, उनमें एक स्टार की छाप है : बादशाह

Badshah, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 15:45 IST

सिंगर/रैपर बादशाह का लेटेस्ट गाना 'कोकैना' रिलीज हो गया है। यह एक नया पार्टी सॉन्ग है जो दर्शकों को यूट्यूब पर काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में नताशा भारद्वाज ने बादशाह के साथ पहली बार काम किया है। बादशाह ने आईएएनएस को दिए एक विशेष बयान में नताशा की जमकर तारीफ की। 

बादशाह ने बताया कि नताशा ने 'कोकैना' गाने में जान डाल दी और उनमें एक स्टार की छाप है। आईएएनएस से बात करते हुए बादशाह ने कहा, "नताशा ने 'कोकैना' में कमाल कर दिया। पहले दिन से ही मुझे पता था कि वह अलग हैं- जबरदस्त ऊर्जा, अद्भुत समर्पण। 

उन्होंने अपने हर स्टेप, हर इमोशन में अपनी जान डाल दी और सेट पर जो माहौल उन्होंने बनाया वह बेमिसाल था। किसी कलाकार में इस तरह की भूख दुर्लभ है और यह पर्दे पर साफ दिखाई दी। उनमें एक स्टार की छाप है और मैं उन्हें और भी आगे बढ़ते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं।"

वहीं अभिनेत्री नताशा भारद्वाज ने बादशाह के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, "बादशाह के साथ काम करना बेहद खुशी की बात थी। वह बेहद मेहनती हैं और बहुत बारीकी से काम करते हैं। संगीत को लेकर उनकी जानकारी बहुत जबरदस्त है।

वह एक सज्जन व्यक्ति हैं। जब आप किसी क्लब में जाते हैं, तो आपको बस बादशाह का संगीत लूप में सुनाई देता है और लोग बस उठकर पूरे दिल से नाच उठते हैं। उनका संगीत लोगों को सचमुच कुछ महसूस कराता है और मुझे लगता है कि यह बहुत खूबसूरत है।" 

उन्होंने आगे कहा, "मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे उनकी इतनी शानदार रचना का हिस्सा बनने का मौका मिला। यह ट्रैक मैंने बार-बार सुना है और इसे सुनते हुए गाने को बंद करने का मन नहीं करता। मैं चाहती हूं कि लोग इसे सुनें, अपना प्यार दिखाएं और इसे सचमुच महसूस भी करें।" 

'कोकैना' यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। इसे आप संगीत के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी सुन सकते हैं। इस गाने को बादशाह और सिमरन कौर धडली ने मिलकर गाया है। गाने का संगीत हितेन ने तैयार किया है।

 

Tags: Badshah , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD