Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खेल और पुलिस बलों का गहरा संबंध, अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ टीम भावना होती है विकसित : नायब सिंह सैनी

74वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में मधुबन पुलिस अकादमी पहुंचे मुख्यमंत्री

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Madhuban, Karnal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मधुबन , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 11:40 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को मधुबन पुलिस अकादमी में 74वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृति के शुभ दिन शरद नवरात्रों में हुआ है, जो खुशी की बात है। खेल और पुलिस बलों का गहरा संबंध है। खेल अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने के साथ-साथ टीम भावना, आपसी सहयोग और अनुशासन सिखाते हैं। उन्होंने प्रतियोभागियों व विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि खेलों के पावर हाउस हरियाणा की धरती पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 34 टीमों के 1474 खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को अपनी दक्षता, क्षमता दिखाने का अवसर मिला। यह पुलिस बलों के आपसी तालमेल में काफी सहयोगी रहेगा। उन्होंने कहा कि अच्छा खिलाड़ी अच्छा सिपाही भी होता है। जो खिलाड़ी अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग से खेलते हैं, वे सिपाही बनकर ड्यूटी भी अधिक दक्षता और कुशलता से करते हैं। खेल और पुलिस एक-दूसरे के पूरक बन गए हैं। ये पुलिस जवानों की फिटनेस को भी बनाए रखने में कारगर साबित होंगे।

 *2036 ओलंपिक में भारत को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य*

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने फिटनेस के महत्त्व को देखते हुए कहा है कि जो फिट है वह हर क्षेत्र में हिट है। इसे साकार करने के लिए उन्होंने फिट इंडिया अभियान 2019 से शुरू किया। अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2036 के ओलंपिक खेलों में भारत को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने इन खेलों को भारत में आयोजित कराने की इच्छा जताई है।

*हरियाणा पुलिस ने दिए अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी*

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा पुलिस के जवानों ने सुरक्षा की ड्यूटी को तो बखूबी निभाया ही है, साथ ही देश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी दिए हैं। ऐसे खिलाडिय़ों ने देश का मान और गौरव बढ़ाया है। हरियाणा पुलिस का प्रदेश में खेलों के प्रति उत्साहजनक माहौल बनाने में सराहनीय योगदान दिया है। हरियाणा पुलिस के खिलाडिय़ों ने पद्मश्री, खेल रत्न, मेजर ध्यानचंद, अर्जुन, द्रोणाचार्य अवार्ड जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कुश्ती हरियाणा का खेल है। यहां के धाकड़ पहलवान पूरे मनोबल के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।

*खेलों के लिए किया विजन विकसित*

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि  वर्तमान सरकार ने लगभग 11 साल पहले खेलों के लिए एक विजन विकसित किया था। यह विजन है- हर बच्चे, हर युवा को खेल से जोड़ने व उसे अवसर देने का जिसमें खेल के प्रति ललक है, हर गांव में खेल का मैदान बनाने का। इस विजन का लक्ष्य है  हरियाणा को भारत की खेल राजधानी बनाने का। सरकार ने खेल ढांचे को आधुनिक बनाया है। वर्ष 2015 में हरियाणा स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस पॉलिसी लागू की। 

इस नीति से खेल के प्रति युवाओं का रूझान बढ़ा। तभी वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार द्वारा खेल नर्सरी योजना आरंभ की गई। इस समय प्रदेश में एक हजार 489 खेल नर्सरियां हैं जिनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 बनाए गए। इसके तहत 550 नए पद बनाए गए। 224 खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी दी गई। 

खिलाडिय़ों के लिए श्रेणी-एक से चार तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया। 15 हजार 634 खिलाडिय़ों को खेल उपकरण प्रदान किए गए।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरियाणा पुलिस में खेल कोटे से शीघ्र भर्ती की जाएगी। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। 

 *अनुभव भविष्य में भी बुलंदियों तक पहुंचने में आएगा काम: डीजीपी*

 इस अवसर पर हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पदक विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इस सिलसिले को जारी रखेंगे। हरियाणा की मिट्टी से ऐसा अनुभव लेकर जाएंगे जो भविष्य में बुलंदियों तक पहुंचाने में सहायक बनेगा। उन्होंने कहा कि इन खेलों में खिलाडिय़ों को दक्षता व क्षमता प्रदर्शित करने का मौका तो मिला ही, साथ में एक-दूसरे के रहन-सहन, खानपान, भाषा आदि की जानकारी मिली है।इससे राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है। हरियाणा पुलिस द्वारा अब तक 19 अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा चुका है।

 *सीआईएसएफ के खिलाडिय़ों ने जीते 40 पदक*

डीजीपी ने कहा कि अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती प्रतियोगिताओं में सीआईएसफ के खिलाडिय़ों ने 13 स्वर्ण, 9 रजत और 18 कांस्य पदक (कुल 40) जीते हैं। यूपी के खिलाडिय़ों ने 12 स्वर्ण, 15 रजत, 19 कांस्य और आईटीबीपी के खिलाडिय़ों ने 9 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। हरियाणा के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य सरकार हर स्तर पर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित कर रही है। इस मौके पर अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि विधु शेखर आईपीएस ने भी विचार रखे।

समापन मौके पर मुख्यमंत्री के सम्मुख कराए गए महिलाओं के 53 किलो फ्री स्टाइल मुकाबले में सीआईएसफ की रजनी ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक,  यूपी पुलिस की हेमलता ने रजत पदक, इसी प्रकार पुरूष वर्ग के 125 किलोग्राम भार वर्ग (फ्री स्टाइल) में हरियाणा के मौसम खत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक और जम्मू-कश्मीर के इशाक मोहम्मद ने रजत पदक पाया। 

महिला वर्ग में कांस्य पदक प्रियांसी व निर्मला को तथा पुरूष वर्ग में मोहित व भारत चौधरी ने प्राप्त किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक जगमोहन आनंद, हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक अशविंद्र सिंह चावला, आईजी ओ पी नरवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर आदि मौजूद रहे। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Madhuban , Karnal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD