Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

निरंतर बेहतर हो रही कनेक्टिविटी और उद्योग अनुकूल वातावरण के कारण गुरुग्राम में जीसीसी निवेश का बढ़ा आकर्षण : राव नरबीर सिंह

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में गुरुग्राम में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स पॉलिसी 2025 को लेकर हितधारकों के साथ चर्चा

Rao Narbir Singh, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Gurugram, GCC Policy 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 11:39 IST

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी गुरुग्राम अपनी निरंतर बेहतर हो रही कनेक्टिविटी और उद्योग अनुकूल वातावरण के कारण ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) की स्थापना के लिए निवेशकों की पहली पसंद बनती जा रही है। उन्होंने यह बात बुधवार को गुरुग्राम के ग्रैंड हयात होटल में हितधारकों के साथ जीसीसी पॉलिसी के प्रावधानों को लेकर आयोजित परामर्श बैठक को संबोधित करते हुए कही।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को प्रतिकूल वातावरण नहीं, बल्कि पूर्णतः सहयोगी और प्रगतिशील माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्योग हरियाणा की प्रगति के प्रमुख स्तंभ हैं, इसलिए सरकार का निरंतर प्रयास है कि निवेशकों और उद्यमियों को सभी आवश्यक सुविधाएं और सहयोग समय पर मिले। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम प्रदेश की आर्थिक राजधानी है और पिछले एक दशक से यहां लगातार कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है।

दिल्ली के निकटता के कारण गुरुग्राम निवेश का एक स्वाभाविक विकल्प बन गया है। यहां  हाइड पार्क, इंडिया हैबिटेट सेंटर तथा कन्वेंशन सेंटर प्रस्तावित हैं। बेहतर संपर्क साधनों के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसे विकल्प उपलब्ध कराते हैं।कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी गुरुग्राम में स्थापित की जा रही है, जो यहां के बुनियादी ढांचे और निवेश क्षमता को और मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि इन सबके चलते गुरुग्राम न केवल राष्ट्रीय, बल्कि वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए सबसे उपयुक्त गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है।

नीति में फिस्कल और नॉन फिस्कल प्रोत्साहनों का संतुलित मिश्रण : डॉ अमित अग्रवाल

हितधारकों को संबोधित करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा ने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी)को बढ़ावा देने और एक मजबूत, निवेश-अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए नई नीति तैयार की है। नीति में वित्तीय और गैर-वित्तीय प्रोत्साहनों का संतुलित मिश्रण है, ताकि निवेशकों को सुविधा और सहयोग मिल सके। 

नीति में जीसीसी के लिए समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर और विशेष टीम की व्यवस्था की गई है, जो निवेशकों को पूरी प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेगी। डॉ अग्रवाल ने कहा कि गुरुग्राम और टियर-2 शहर जैसे पंचकुला, करनाल और हिसार में आधुनिक बुनियादी ढांचा, उच्च जीवन स्तर और उत्कृष्ट कनेक्टिविटी उपलब्ध है। नई नीति का उद्देश्य यही है कि हरियाणा जीसीसी निवेशकों के लिए एक आसान, सुविधाजनक और आकर्षक गंतव्य बने।

नई ड्राफ्ट नीति में हितधारकों के सुझावों को दी जाएगी प्राथमिकता : डॉ. यश गर्ग

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक डॉ. यश गर्ग ने कहा कि ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) के लिए तैयार की जा रही नई ड्राफ्ट नीति में हितधारकों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस नीति का मकसद निवेशकों को अधिक सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि हरियाणा विशेषकर गुरुग्राम को जीसीसी हब के रूप में और सशक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर चीफ कॉर्डिनेटर इंडस्ट्रीज सुनील शर्मा, चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर नितिन बंसल सहित प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Rao Narbir Singh , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Gurugram , GCC Policy 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD