Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा किसी भी तरह सत्ता में रहना चाहती है : प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Uttar Pradesh, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 26 Sep 2025

Last updated on: Sep 27, 2025, 16:11 IST

कांग्रेस की महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जहां भाजपा पर जमकर निशाना साधा, वहीं महागठबंधन की सरकार बनने पर कई तरह की योजनाओं को लागू करने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस खोखले वादे नहीं करती, बल्कि हमने करके दिखाया है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कभी धर्म के नाम पर वोट लेती है, तो कभी घुसपैठियों और आतंकवाद के नाम पर वोट लेती है। पिछली बार जब लोगों ने इनके वादे याद दिलाने लगे, तब इन्होंने वोट चोरी का तरीका निकाल लिया।

उन्होंने कहा कि इसके लिए उन लोगों ने बड़ा इंतजाम कर रखा है। उन्होंने कहा कि आज जब चुनाव आया है, तब भाजपा और जदयू के लोग खोखले दावे करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आज किसानों के पास खाद नहीं है, जीएसटी लाकर उनकी कमर तोड़ दी। 

सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि सही अर्थों में कहें तो आज यहां के किसानों की हालत वही है जब महात्मा गांधी यहां आंदोलन के लिए आए थे। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आप अपना वोट देश के लिए, अपनी धरती के लिए और अपने बच्चों के भविष्य के लिए डालें।

प्रियंका गांधी ने बिहार की समस्याओं को गिनाते हुए कहा कि बिहार में सबसे अधिक बेरोजगारी है। यहां के सबसे अधिक लोग रोजी-रोजगार के लिए बाहर जाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग लगातार 20 सालों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब सरकार बदलने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि सभी दलों को पहचान कर वोट देने की भी उन्होंने बात कही। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को असली देशभक्त बताते हुए उनकी बहन प्रियंका गांधी ने कहा कि जो असली देशभक्त होगा, वही देश जोड़ने के लिए चार हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा करेगा। 

एक देशभक्त ही लोगों के पास जाकर उनकी समस्याओं को सुनेगा और उनके समाधान की पहल करेगा। असली देशभक्त कभी चोरी से सत्ता में नहीं आएगा। असली देशभक्त कभी झूठ के वादे नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने वोट की ताकत को समझने की जरूरत बताते हुए बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया और नई सरकार बनाने का आग्रह किया। उन्होंने इस क्रम में लोगों से कई तरह के वादे भी किए।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Uttar Pradesh , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD