Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पीएम ने नवरात्रों पर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया: आरती सिंह राव

Arti Singh Rao, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Narnaul
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नारनौल , 23 Sep 2025

Last updated on: Sep 27, 2025, 11:05 IST

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में बड़े सुधारों की घोषणा करके नवरात्रों पर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। यह आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार भी आम जनता तक इसके लाभ सुनिश्चित करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री आज नारनौल में 'नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स' और 'जीएसटी बचत उत्सव' को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ये सुधार 22 सितंबर से लागू हो गए हैं। नए जीएसटी सुधारों और आयकर में छूट को मिलाकर देशवासियों को सालाना बड़ी बचत होगी। उन्होंने कहा, "एक राष्ट्र, एक टैक्स से देश आर्थिक तौर पर और मजबूत हुआ है।"

उन्होंने बताया कि पहले की चार जीएसटी दरों (5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत) को घटाकर दो मुख्य  दरें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत  कर दी गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस कदम से रोजमर्रा के इस्तेमाल की लगभग 99 प्रतिशत वस्तुएँ अब 5 प्रतिशत या उससे कम की जीएसटी दर के दायरे में आ गई हैं। इससे आम आदमी को काफी बचत होगी। इसके अलावा सरकार ने बजट में इस वर्ष 12 लाख रुपए तक की आय को टैक्स फ्री करके मध्यम वर्ग को आयकर में राहत का तोहफा दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं। उन्होंने कहा, "हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी – इससे हमारा देश आत्मनिर्भर बनेगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि इन सुधारों से उद्योगों और व्यापारियों के लिए कर प्रणाली और अधिक सरल हो जाएगी, जिससे उनके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। यह अगली पीढ़ी का जीएसटी किसानों से लेकर उद्यमियों तक, परिवार से लेकर व्यवसाय तक खुशियां लेकर आया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, पटौदी की विधायक विमला चौधरी, बीजेपी के जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव तथा डीईटीसी प्रियंका यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Arti Singh Rao , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Narnaul

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD