Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

हरियाणा के रणबाँकुरों ने हमेशा आगे बढक़र देश की सेवा की - श्याम सिंह राणा

हरियाणा की धरती हमेशा रही है वीरों की भूमि - कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री

Shyam Singh Rana, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Yamunanagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यमुनानगर , 23 Sep 2025

Last updated on: Sep 27, 2025, 10:57 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा की धरती हमेशा से वीरों की भूमि रही है चाहे 1857 की क्रांति हो, कारगिल का युद्ध या फिर देश के भीतर चुनौतियां, हरियाणा के रणबाँकुरों ने हमेशा आगे बढक़र देश की सेवा की है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने यह बात आज यमुनानगर में आयोजित शहीदी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने अमर शहीद राव तुला राम के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया।

उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक और अर्धसैनिक बलों के जवान न सिर्फ सीमाओं पर लड़ते हैं बल्कि आपदाओं, आंतकी हमलों और अन्य संकट के समय देशवासियों के लिए ढाल बनकर खड़े रहते हैं, उनका त्याग, अनुशासन और समर्पण हम सब के लिए प्ररेणा का स्त्रोत है। आज का दिन केवल श्रद्धांजलि देने का दिन नहीं है बल्कि यह संकल्प लेने का दिन है कि हम अपने वीर सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हम उनके परिवारजनों के सम्मान, पुनर्वास और उनकी सुरक्षा व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सशस्त्र बलों और अर्ध सैनिक बलों के शहीदों के परिजनों को 2014 से अब तक कुल 418 आश्रितों को अनुकंपा आधार पर नियुक्ति प्रदान की गई हैं।  हरियाणा सरकार द्वारा युद्ध में शहीद होने पर सशस्त्र बलों और अर्ध सैनिक बलों के कर्मियों के लिए अनुग्रह राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है। सरकार सभी शौर्य पुरस्कार और विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वाले अग्निवीरों को नियमित सशस्त्र बल कर्मियों की तरह नकद पुरस्कार देने वाला पहला राज्य है। 

हरियाणा सरकार द्वारा युद्ध में शहीद होने की स्थिति में अग्निवीरों के लिए अनुग्रह राशि 1 करोड़ रुपये की राशि की गई है।कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि हम अपने बहादुर जवानों को धन्यवाद दें, जिन्होंने साहस, सम्मान और अनुशासन के साथ देश की सेवा की है। उनके बलिदान हमारे देश की शांति और प्रगति की नींव हैं। आज, हम 1857 की पहली स्वतंत्रता संग्राम के नायक राव तुलाराम जी की याद में हरियाणा वीर शहीदी दिवस भी मना रहे हैं। 

राव तुलाराम 1857 के भारतीय विद्रोह में एक प्रमुख व्यक्ति थे, जो हरियाणा के रेवाड़ी रियासत से थे। ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहसी नेतृत्व और योगदान के लिए उन्हें हरियाणा का नायक माना जाता है।इस कार्यक्रम में हरियाणा के 7 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत से सैनिक एवं अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए डीएवी गर्ल्स कॉलेज को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Yamunanagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD