Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुरबानी से 'राता लंबियां' तक, जानें कैसे रहा असीस कौर के सिंगर बनने का सफर

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Asees Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Sep 2025

Last updated on: Sep 26, 2025, 13:45 IST

हर साल हजारों आवाजें संगीत की दुनिया में सुनाई देती हैं, लेकिन कुछ आवाजें ऐसी होती हैं, जो सीधे दिल में उतर जाती हैं। ऐसी ही एक आवाज है 'असीस कौर' की, जो कानों में पड़ते ही मूड को रिफ्रेश कर देती है। आज जब बॉलीवुड में किसी रोमांटिक गाने की बात होती है, तो असीस कौर का नाम जरूर आता है। 

'राता लंबियां', 'वे माही', और 'तेरे बिन' जैसे गानों से घर-घर में पहचानी जाने वाली असीस का सफर आसान नहीं था। उन्होंने संगीत की शुरुआत भक्ति से की, लेकिन इसके बाद वह धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया तक पहुंचीं। आज वह न सिर्फ भारत की, बल्कि दुनियाभर के संगीत प्रेमियों की पसंद बन चुकी हैं।

असीस कौर का जन्म 26 सितंबर 1988 को हरियाणा के पानीपत शहर में हुआ था। उनके घर का माहौल धार्मिक था, और इसी माहौल में उन्होंने पांच साल की उम्र में गुरबानी गाना शुरू किया। उनके पिता को जब ये महसूस हुआ कि असीस की आवाज में कुछ खास है, तो उन्होंने बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। 

घर पर गुरबानी सुनाने से लेकर स्थानीय धार्मिक आयोजनों में प्रस्तुति तक, असीस ने बहुत जल्दी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। पढ़ाई में भी असीस उतनी ही गंभीर थीं। उन्होंने पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज से एम. कॉम की डिग्री हासिल की। शुरू में उनका सपना था कि वे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बनें, लेकिन संगीत की तरफ बढ़ते झुकाव ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। 

उन्होंने तय कर लिया कि अब वो सिंगर ही बनेंगी। असीस ने हुनर को निखारने के लिए जालंधर में उस्ताद पूरन शाहकोटी से संगीत की तालीम ली। उन्होंने लंबे समय तक गुरबानी गाना जारी रखा और देशभर के धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लिया। फिर उन्होंने खुद को परखा और रियलिटी शोज के मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। 

सबसे पहले उन्होंने पंजाबी रियलिटी शो 'आवाज पंजाब दी' में हिस्सा लिया, जिससे उन्हें पहली बार बड़ा मंच मिला और पहचान भी मिली। इसके बाद उन्होंने 'इंडियन आइडल' में भी भाग लिया। हालांकि, वो इस शो की विनर नहीं बनीं, लेकिन उनकी आवाज ने दर्शकों और संगीत निर्देशकों का ध्यान खींच लिया।

इसके बाद असीस ने मुंबई का रुख किया और संगीत निर्देशकों से मिलने लगीं। उनकी बॉलीवुड में एंट्री साल 2014 में फिल्म 'तमंचे' के गाने 'दिलदारा रिप्राइज' से हुई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म 'कपूर एंड सन्स' का गाना 'बोलना', 'केसरी' का 'वे माही', 'सिम्बा' का 'तेरे बिन', और फिर 2021 की सुपरहिट फिल्म 'शेरशाह' का गाना 'राता लंबियां', इन सभी ने असीस को सुपरस्टार सिंगर बना दिया।

उनकी आवाज की खासियत यह है कि उसमें मिठास, गहराई और भावनाओं का ऐसा मेल है, जो सीधे दिल में उतर जाती है। इसी वजह से असीस को कई पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्हें 2021 में फिल्म 'मलंग' के गाने 'हुई मलंग' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। 

फिर, 2022 में 'शेरशाह' के 'राता लंबियां' के लिए उन्हें आईफा और फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। संगीत की दुनिया में उनकी कामयाबी के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। 18 जून 2023 को उन्होंने पंजाबी संगीतकार गोल्डी सोहेल से शादी की, और 2024 में वे एक बेटे की मां बनीं।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Asees Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD