Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 25 Sep 2025

Last updated on: Sep 26, 2025, 13:10 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के अन्तर्गत ज़िले में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास , आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास से संबंधित मानक बिंदुओं में प्रगति की समीक्षा को लेकर आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो काँफ्रेंस कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बैठक में कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित इन्डीकेटर्स की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यालय अध्यक्षों को प्रगतिशील जानकारी दृष्टिकोण (प्रोग्रेसिव इंफोर्मेशन अप्रोच) की आवश्यकता पर जोर दिया। 

मुकेश रेपसवाल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच से संबंधित संकेतकों पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निजी तौर पर सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करने वाले किसानों- बागवानों की सूची उपलब्ध करवाई जाए। 

साथ में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गत 6 माह की अवधि के दौरान निर्धारित लक्ष्य तथा अर्जित उपलब्धियों का व्योरा भी प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में विभागीय अधिकारी ने अवगत किया कि जिला में 64605 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड (सॉइल हेल्थ कार्ड) वितरित किए जा चुके हैं। 

उपायुक्त ने इस दौरान विकासखंड तीसा तथा पांगी के तहत कार्यों की वर्चुअल रूप से समीक्षा की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी पांगी को निर्देश दिए कि इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या के चलते आवश्यक ऑनलाइन डाटा अपलोड का कार्य जिला मुख्यालय चंबा से करवाया जाए।

उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, शिक्षा, बाल विकास तथा आधारभूत संरचना आदि से संबंधित विभिन्न इंडिकेटरों पर विभागों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा अर्जित प्रगति के बारे में बिन्दुवार अवगत कराया। 

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, उपनिदेशक शिक्षा बलवीर सिंह, भाग सिंह, विकास महाजन, उपनिदेशक कृषि भूपेंद्र सिंह, उद्योग प्रमोद शाह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण दिनेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD