Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रदेश में आम नागरिकों का साल भर में जीएसटी सुधार से होगा 4 हजार करोड़ रुपए का फायदा : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने लाडवा के बाजार से प्रदेशव्यापी वस्तु एवं सेवाकर बचत कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana,Subhash Sudha, Ladwa, Kurukshetra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाडवा (कुरुक्षेत्र ) , 22 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 11:04 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में लागू किए गए जीएसटी सुधार से प्रदेश में आम नागरिकों का साल भर में लगभग 4 हजार करोड़ रुपए का फायदा होगा और यह प्रदेश व देश के आर्थिक विकास में सबसे बड़ा परिवर्तन लाएंगे। यह जीएसटी सुधार न केवल व्यापारियों को राहत देंगे बल्कि आम उपभोक्ताओं के जीवन को भी सरल बनाएंगे। 

अहम पहलू यह है कि नागरिक अब कम जीएसटी का लाभ उठाकर स्वदेशी उत्पाद अपने घर लेकर आए। इन सुधारों से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारिक गतिविधियों में पारदर्शिता आएगी।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को लाडवा के मेन बाजार में  प्रदेशव्यापी वस्तु एवं सेवाकर बचत उत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दुकानदारों और व्यापारियों से बातचीत कर रहे थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामकुंडी चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रदेशवासियों को अग्रसेन जयंती तथा नवरात्रों की बधाई और शुभकामनाएं देने के उपरांत  प्रदेशव्यापी वस्तु एवं सेवाकर उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  मैन बाजार, संगम मार्केट होते हुए शहीद ढींगरा चौक पर पहुंचे और दुकानदारों, व्यापारियों को सरकार द्वारा नई लागू जीएसटी दरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और लोगों को स्वदेशी वस्तुएं और उत्पाद घर लाने की अपील की। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद मदन लाल ढींगरा की प्रतिमा पर  भी माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने  जीएसटी में किए गए सुधारों और दी गई राहतों के बारे में अवगत करवाया।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जीएसटी सुधारों के लाभ और महत्व की जानकारी आमजन और व्यापारियों तक पहुंचाने के लिए ‘जीएसटी जागृति अभियान’ शुरू किया गया है। 

यह अभियान 15 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसके लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ने विस्तृत कार्ययोजना के तहत शिविर आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि अभियान का पहला चरण 22 से 29 सितंबर तक चलेगा। इसमें सभी जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से भाग लेंगे और प्रतिदिन चिह्नित मार्केट्स का दौरा कर दुकानदारों और ग्राहकों को सुधारों की जानकारी देंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि व्यापार मंडल और विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, ताकि व्यापारी वर्ग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो। जीएसटी सुधारों के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए जीएसटी सुधार, ईज ऑफ डूइंग, स्वदेशी और हरियाणा जैसे हैशटैग चलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल कर सुधारों की जानकारी देना ही नहीं है बल्कि लोगों को भारत में निर्मित वस्तुओं को अपनाने और स्वदेशी की भावना को प्रोत्साहित करने का भी संदेश देना है। 

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभियान के माध्यम से न केवल व्यापारी वर्ग जागरूक होगा बल्कि आमजन को भी इन सुधारों का सीधा लाभ मिलेगा और हरियाणा व्यापारिक दृष्टि से और अधिक सशक्त बनेगा।महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर श्री अग्रवाल सभा लाडवा के  के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा,  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Subhash Sudha , Ladwa , Kurukshetra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD