Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

"तुम्हारी गलती सुधारना मेरा फर्ज..." क्यूट अंदाज में परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा को कहा- हैप्पी एनिवर्सरी

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Bollywood, Parineeti Chopra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 24, 2025, 16:29 IST

सिंगर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें जानकारी दी थी कि वे अपना खुद का यूट्यूब चैनल खोल रही हैं, लेकिन उन्हें बोलना क्या है ये नहीं पता। इस दौरान उनका क्यूट बेबी बंप दिख गया और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को एक बार फिर बधाई मिलने लगी। 

वहीं, आज राघव और परिणीति चोपड़ा दोनों के लिए खास दिन है क्योंकि बुधवार को दोनों की शादी को 2 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर परिणीति ने क्यूट तरीके से अपने पति राघव को विश किया है। परिणीति ने अपने सोशल मीडिया पर राघव के साथ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वे 'राघव की गलतियों' को छिपाती दिख रही हैं। 

दरअसल राघव की टी-शर्ट पर लिखा है 'आई लव पेरिस', लेकिन परिणीति ने पेरिस का एस छिपाकर उसे परी कर दिया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'एक पत्नी होने के नाते, गलती सुधारना मेरा फ़र्ज़ था। शादी की सालगिरह मुबारक हो, मेरी रागाई! मेरे जीवन का प्यार, मेरा पगलू दोस्त, मेरा शांत और संयमित पति… मैं अपनी बाकी जिंदगी तुम्हारे साथ बिताने के लिए बेताब हूं।'

पोस्ट सामने आने के बाद फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "क्यूटेस्ट कैप्शन…दोनों ऐसे ही हमेशा खुश रहो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "तुम दोनों को शादी की सालगिरह मुबारक…आगे पैरंटहुड के लिए भी तैयार रहें।" बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा जल्द ही बेबी का स्वागत करने वाले हैं।

उन्होंने 25 अगस्त को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, "हमारी छोटी सी दुनिया... अपने रास्ते पर... आप सभी की दुआओं की जरूरत है।" परिणीति और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को हुई थी। कपल ने उदयपुर के लीला पैलेस में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में एक्ट्रेस ने करीबी परिवार के लोगों और दोस्तों को शामिल किया था।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Bollywood , Parineeti Chopra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD