Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित 'नमो युवा रन' को झंडी दिखाकर किया रवाना

मैराथन हमारी युवा शक्ति की ऊर्जा, जोश और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक - नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Subhash Sudha, Mohan Lal Badoli, Kurukshetra, Naveen Jindal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 21 Sep 2025

Last updated on: Sep 24, 2025, 11:34 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित 'नमो युवा रन' मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी युवाओं के साथ मैराथन में हिस्सा लिया। इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की यह मैराथन हमारी युवा शक्ति की ऊर्जा, जोश और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की यह पहल युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि यह रन केवल 5 किलोमीटर की नहीं, बल्कि देश की तरक्की की दौड़ है जो हर युवा के मन में समर्पण, धैर्य और मेहनत की भावना को जगाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं के स्वाभिमान और उनकी योग्यता का सम्मान किया है। योग्यता के आधार पर बिना खर्ची-बिना पर्ची के 1 लाख 80 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अवसर न केवल हमें एक साथ जोड़ते है, बल्कि हमें एक महान प्रेरणा भी देता है।  प्रधानमंत्री की अद्भुत नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और देश के प्रति अटूट समर्पण ने हमें एक नए भारत का सपना दिखाया है। हमें उस सपने को साकार करने की प्रेरणा दी है। प्रधानमंत्री ने हमारे सामने 'विकसित भारत' का विजन रखा है। ऐसा विजन जहां हर नागरिक मुक्त हो, जहां हर युवा की रोजगार मिले और जहां हमारी अर्थव्यवस्था विश्व के सामने अपने कदम मजबूती से बढ़ा सके। 

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में, 'मेक इन इंडिया', 'लोकल फॉर वोकल', 'डिजिटल इंडिया', 'स्टार्टअप इंडिया' और 'स्किल इंडिया' जैसी पहले देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। चाहे कोई भी क्षेत्र हो, जब हम एकजुट होकर देश के विकास के लिए काम करते हैं, तभी हमारा राष्ट्र वास्तव में विकसित बनता है। कौशल विकास और युवा सशक्तिकरण भी इसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि युवा अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के साथ अपने कौशल विकास पर भी ध्यान दें। हमें 'विकसित भारत-विकसित हरियाणा' के विजन को साकार करने के लिए मिलकर काम करना है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा देश युवा शक्ति का देश है। हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हमारे युवा हैं। प्रधानमंत्री ने भी बार-बार युवाओं को आगे आने, कौशल सीखने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है। आज युवाओं के लिए अवसरों के नये क्षितिज खुल रहे हैं। हमारी सरकार इसके लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। स्किल युवाओं की सबसे बड़ी ताकत है। लगातार स्किल में बदलाव करना और कुछ नया सीखना समय की मांग है। आपकी क्षमता ही आपको दूसरों से अलग बनाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में युवाओं को आधुनिक रोजगारपरक विषयों का शिक्षण व प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए पलवल में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी है। 'हरियाणा कौशल विकास मिशन' के तहत 1 लाख 10 हजार युवाओं को कौशल प्रदान किया है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। उन्होंने कहा कि कौशल प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उद्योगों को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। इसलिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को गति देने के लिए राज्य में अलग से 'एम.एस.एम.ई. विभाग' का गठन किया है।

उन्होंने कहा कि स्टार्टअप और अनुसंधान के लिए भारत दुनियाभर में एक केन्द्र के रूप में उभर रहा है। हरियाणा में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 'नई स्टार्टअप नीति' बनाई है। इस नीति के तहत युवाओं को आर्थिक व तकनीकी सहायता देकर उन्हें अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश में 9 हजार 500 युवा स्टार्टअप स्थापित किए जा चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि आज दुनिया एक ग्लोबल विलेज में बदल गई है। इस समय विदेशों में रोजगार तलाश करने वाले युवाओं की संख्या काफी अधिक है, लेकिन ये युवा कई बार विदेश भेजने का झांसा देने वाले जालसाजों के जाल में फंस जाते हैं। हमने उन्हें विदेशों में शिक्षा व रोजगार दिलाने के लिए 'विदेश सहयोग विभाग' बनाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की खेलों में उपलब्धियों का जिक्र होते ही हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।

हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलम्पिक, कॉमनवेल्थ, एशियाई खेलों और अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी शारीरिक दक्षता और मानसिक दृढ़ता का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में देश को मिले 6 में से 4 पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है। कांस्य पदक जीतने वाली हाकी टीम में भी हरियाणा के 3 खिलाड़ी हैं। मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपये तक नकद पुरस्कार देने के साथ-साथ सरकारी नौकरियां भी दी जा रही हैं। अवार्ड पाने वाले खिलाड़ियों को मासिक मानदेय भी दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, देश व प्रदेश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। इसलिए हमारे युवाओं को राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि देश को आधुनिक सोच का नया नेतृत्व मिले। राजनीति में आपकी भागीदारी वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को समाप्त कर देगी। हम युवाओं को स्वाभिमानी, स्वावलंबी व रोजगार सक्षम बनाने के लक्ष्य की ओर गति से आगे बढ़ रहे हैं।

*विश्व में भारत सबसे युवा देश - मोहनलाल बडौली*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडौली ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया और फिट इंडिया का नारा दिया था, आज नागरिकों ने इस नारे पर अमल करते हुए प्रधानमंत्री के उद्देश्यों को पूरा किया है। विश्व में भारत देश को युवा देश माना जाता है। भारत के युवा नागरिक आत्मनिर्भर की तरफ बढ़ रहे हैं और विकसित भारत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि आज के इस कार्यक्रम में वह जिस खेल भावना से पहुंचे हैं उसको हमेशा बनाए रखें।

*नमो युवा रन में युवाओं ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कर स्थापित किया नया कीर्तिमान - नवीन जिंदल*

सांसद श्री नवीन जिंदल ने कहा कि देश के 75 जिलों में कुरुक्षेत्र शामिल होना हमारे लिए गर्व की बात है। यहां पर युवाओं ने नमो युवा रन के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता को लेकर काफी गंभीर है। प्रदेश के युवाओं में फिटनेस लाने के लिए ही इस नमो युवा रन का आयोजन किया गया है। 

उन्होंने कहा कि इस नमो युवा रन के माध्यम से युवाओं में नशे के खिलाफ और खेलों के प्रति जागरूकता लाना ही मुख्य उद्देश्य है। युवाओं में खेल की भावना पैदा हो, अनुशासन बना रहे, राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिले, यही प्रदेश सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में एक नया नेशनल रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। जो प्रतियोगिता में 2 लाख लोगों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करना है। इस प्रतियोगिता में 15 खेलों को शामिल किया जाएगा, जिनमें हर आयु वर्ग का व्यक्ति आसानी से हिस्सा ले सकता है।

*सहभागिता कार्यक्रम में सभी मिलकर होते हैं विजेता - राजीव रंजन*

युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में 15000 और गुरुग्राम में 13000 युवाओं ने पंजीकरण करवाया और ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि  यह नमो युवा रन युवाओं के लिए प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि सहभागिता कार्यक्रम है। जहां पर सहभागिता कार्यक्रम होता है, वहां सभी मिलकर विजेता होते हैं। 

कार्यक्रम में पहुंचने पर एक बार फिर मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों और युवाओं का स्वागत व अभिनंदन करता हूं।इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव ने समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर, उपाध्यक्ष धूमन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Subhash Sudha , Mohan Lal Badoli , Kurukshetra , Naveen Jindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD