Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

डॉ. बलजीत कौर ने मलोट में ‘माई भागो पार्क’ का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री ने मलोट हलके के गांव औलख और महिराजवाला में भी नए बस अड्डों के निर्माण के रखे नींव पत्थर

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलोट/श्री मुक्तसर साहिब , 22 Sep 2025

Last updated on: Sep 22, 2025, 18:08 IST

श्री मुक्तसर साहिब जिले के हलका मलोट की सूरत को और सुंदर बनाने तथा हरियाली बढ़ाने के लिए आज सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट के बठिंडा चौक के नजदीक ‘माई भागो पार्क’ का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार में विकास कार्यों ने लगातार रफ्तार पकड़ी हुई है और आने वाले दिनों में मलोट हलके के कई विकास प्रोजेक्ट जैसे कि ग्रीन वैली रोड, रेलवे अंडर ब्रिज और अन्य लंबित पड़े विकास कार्य पूरे करवा कर जनता को समर्पित किए जाएंगे।

‘माई भागो पार्क’ का उद्घाटन करने के अवसर पर मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह पार्क माता भाग कौर जी को समर्पित है और उनका स्मारक भी इस पार्क में लगाया जाएगा। इसके अलावा इस पार्क की सुंदरता बनाए रखने के लिए नगर परिषद द्वारा जिम्मेदारी निभाई जा रही है और आने वाले दिनों में मलोट हलके के निवासियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से और भी पार्क बनाए जाएंगे तथा देश की महान हस्तियों के नाम पर पार्कों के नाम रखे जाएंगे।

इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री द्वारा हलके के गांव औलख और महिराजवाला में लाखों रुपये की लागत से बनाए जा रहे नए बस अड्डों के निर्माण के नींव पत्थर भी रखे गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहरों के साथ-साथ गांवों के विकास में भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और उन्होंने इन गांवों में चल रहे अन्य विकास कार्यों का भी जायज़ा लिया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि हलका मलोट के विभिन्न गांवों में नए बस अड्डे बनाए जा रहे हैं। इन बस अड्डों को स्टील की पाइपों से तैयार किया जाएगा और इन पर सोलर लाइटों की व्यवस्था भी की जाएगी। आने वाले दिनों में इन बस अड्डों को पूरा कर जल्द ही लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रतनदीप संधू, सी.डी.पी.ओ. मलोट राजवंत कौर, कार्य साधक अधिकारी मलोट मंगत राम, ब्लॉक प्रधान गुरभगत सिंह, पंचायत अधिकारी गुरमेज सिंह, पंचायत सचिव दविंदर बाघला, संदीप कुमार, भुपिंदर कुमार, हरमेल सिंह संधू, लाली गगनेजा, राजीव बब्बू, सिमरजीत सिंह, जसकरन सिंह सरपंच गांव महिराजवाला, सुखजीत कौर सरपंच गांव औलख, सुखचैन सिंह औलख, निजी सहायक शिंदरपाल सिंह और अर्शदीप सिंह सिद्धू सहित बड़ी संख्या में गांवों की पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD