Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर नारी शक्ति को मिला तोहफा

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रव्यापी 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान और '8वें पोषण माह' का किया शुभारंभ

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr Arvind Sharma, Jagat Prakash Nadda, Mohan Lal Badoli, Aarti Singh Rao, Shruti Choudhry
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 17 Sep 2025

Last updated on: Sep 19, 2025, 15:12 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में महिलाओं को अनूठा तोहफा मिला। महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को समर्पित अभिनव पहल करते हुए प्रधानमंत्री ने आज मध्यप्रदेश से राष्ट्रव्यापी "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान और "8वें पोषण माह" सहित अन्य पहलों का शुभारंभ किया। हरियाणा में इस अभियान की शुरुआत रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की।

समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश से दिए गए संदेश को लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना गया। उल्लेखनीय है कि यह अभियान महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। यह अभियान महिलाओं के जीवन स्तर सुधारने के लिए, क्वालिटी ऑफ लाइफ बेहतर करने के लिए, वीमेन लेड डेवलपमेंट का नया युग देश में लाने की प्रधानमंत्री ने जो गारंटी दी थी, उसे पूरा करने की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित होगा।

 '8वें पोषण माह' का उद्देश्य भी गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोरियों और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।समारोह के दौरान, केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान — IV और विशेष टीकाकरण सप्ताह का शुभारंभ किया। साथ ही, श्री जे पी नड्डा ने शिशु को पौष्टिक आहार खिलाकर पोषण माह का शुभारंभ किया। 

इसके अलावा, लिंगानुपात में सुधार के लिए रोहतक जिले के गांवों, जहां बेटों के मुकाबले बेटियों की जन्म दर अधिक रही, उन गांवों की सरपंचों को भी सम्मानित किया गया। रोहतक जिले के गांव समचाणा की सरपंच रेणू, गांव खरावड़ की सरपंच सरोज और गांव भैणी सुरजन की काजल को सम्मानित किया गया। साथ ही, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष व अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को वयवंदन कार्ड और आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया। समारोह में कैंसर को मात देने वाले कैंसर चैंपियन को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में श्री जे पी नड्डा और श्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थितजनों को अंग दान तथा स्वस्थ आहार – संतुलित आहार की शपथ भी दिलवाई। इस मौके पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली और पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr Arvind Sharma , Jagat Prakash Nadda , Mohan Lal Badoli , Aarti Singh Rao , Shruti Choudhry

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD