Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

रोहतक में नमो वन का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन

स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत बनाने की ओर अग्रसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - जगत प्रकाश नड्डा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr Arvind Sharma, Jagat Prakash Nadda, Mohan Lal Badoli, Aarti Singh Rao
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 17 Sep 2025

Last updated on: Sep 19, 2025, 15:06 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर रोहतक शहर के सेक्टर- 2 में मियावाकी पद्धति से तैयार किए जा रहे नमो वन का उद्घाटन पौधरोपण के साथ किया। नमो वन के शुभारंभ अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली की गरिमामयी उपस्थिति रही।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर रोहतक वासियों संग नमो वन में करीब 10 हजार पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। नमो वन में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के साथ बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पौधरोपण करते हुए पर्यावरण प्रेमियों से केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा ने सीधा संवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छ पर्यावरण में स्वस्थ जीवन की विचारधारा के साथ देश को विकसित भारत की ओर ले जाने में अग्रसर हैं, ऐसे में हम सभी का ये दायित्व बनता है कि उनकी इस सकारात्मक सोच को सार्थक करने में सभी अपनी भूमिका निभाएं।

उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया कि वे घर की जिम्मेदारी जिस प्रकार पूरी लगन से निभा रही हैं ठीक उसी अनुरूप वे स्वयं तथा अपने परिजनों को भी पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनाने में आगे आएं और अधिक से अधिक पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण प्रहरी बनें। हजारों की संख्या में नमो वन में पौधरोपण करने आई महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को आश्वस्त किया कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत बनाने की दिशा में जो कदम बढ़ाए जा रहे हैं उसमें रोहतक की महिलाओं सहित उनके परिजनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री ने नमो वन में पौधे रोपित करने के लिए पहुंचे लोगों का, विशेषकर महिलाओं व बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संतुलित पर्यावरण बनाते हुए हम स्वस्थ जीवन की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।नमो वन के उद्घाटन अवसर पर  राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर, नगर निगम के मेयर राम अवतार बाल्मीकि, सूचना, जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक श्री के.मकरंद पांडुरंग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक श्री पंकज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr Arvind Sharma , Jagat Prakash Nadda , Mohan Lal Badoli , Aarti Singh Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD