Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा संकल्प वॉक' का आयोजन, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली की तस्वीर बदली

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Manjinder Singh Sirsa, Parvesh Verma, Parvesh Sahib Singh Verma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 11:52 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'सेवा संकल्प वॉक' का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य मंत्रियों ने शिरकत की। सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन की बधाई दी और दिल्ली के विकास के लिए उनके योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का उपहार दिया है। उन्होंने हमेशा दिल्ली की सुरक्षा, विकास और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी। मैं दिल्ली के 2.5 करोड़ निवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त करती हूं, जिनकी वजह से दिल्ली में हाईवे, मेट्रो, रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सुधार हो पाया।

"पीएम मोदी का जिक्र करते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "पिछले 11 साल में प्रधानमंत्री ने दिल्ली के अंदर कई विकास कार्य कराए, लेकिन पूर्व सरकार ने उनके खिलाफ अपशब्द कहे। इसके बावजूद दिल्ली की जनता पीएम मोदी का आभार व्यक्त कर रही है।

सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 'सेवा संकल्प वॉक' का आयोजन किया गया, जिसके जरिए पीएम मोदी का आभार जताया गया है।"मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हजारों लोगों ने रक्तदान किया और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सेवा संकल्प यात्रा निकाली गई। 

आज दिल्ली की पूरी कैबिनेट ने यहां रक्तदान किया और गृह मंत्री भी त्यागराज स्टेडियम से दिल्ली को कई तोहफे देंगे।" एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन कुलजीत सिंह चहल ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, "विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 140 करोड़ भारतीयों को सेवा की प्रतिज्ञा से प्रेरित करते हैं। 

उनके जन्मदिन के अवसर पर 'सेवा संकल्प वॉक' का आयोजन किया गया है। पीएम मोदी का जीवन हम सबके लिए एक प्रेरणा है और मैं उन्हें जन्मदिन की बधाई देता हूं।"

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Manjinder Singh Sirsa , Parvesh Verma , Parvesh Sahib Singh Verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD