Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

'मैं कागज बेरंग'... सपना चौधरी के नए फोटोशूट और शायरी ने जीता दिल

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Sapna Choudhary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 11:49 IST

हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने अनोखे डांस स्टाइल और दमदार अंदाज से उन्होंने लाखों दिलों में खास जगह बनाई हुई है। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, और उनकी हर एक पोस्ट का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। 

बुधवार को सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनका लुक और अंदाज वाकई देखने लायक है। इस पोस्ट में सपना चौधरी ने रॉयल ब्लू कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई है, जिसमें गोल्डन बॉर्डर का बारीक और चमकदार काम किया गया है। 

उनका ब्लाउज भी साड़ी से मेल खाता हुआ है, जिस पर सुनहरे धागों से कढ़ाई की गई है। सपना का हेयरस्टाइल भी लोगों का खासा ध्यान खींच रहा है। उन्होंने बालों को पीछे की ओर बांधा हुआ है, जो उन्हें शाही लुक दे रहा है। उन्होंने कानों में स्टेटमेंट गोल्डन इयरकफ स्टाइल के ईयररिग्ंस पहने हुए हैं, जो पूरे लुक को बेहद रॉयल बना रहा है। 

हाथों में गोल्ड ब्रेसलेट और बड़ी अंगूठी के साथ उन्होंने अपने लुक को बेहद क्लासिक टच दिया है।सभी तस्वीरों में सपना चौधरी कैमरे के लिए अलग-अलग पोज देती नजर आ रही है। एक तस्वीर में वह अपने हाथ पर बना टैटू फ्लॉन्ट कर रही हैं। कभी वह पलके झुकाकर तो कभी अपना पल्लू हवा में उड़ाकर फोटो क्लिक करा रही हैं।

इस पोस्ट की सबसे खास बात इसका कैप्शन है, जिसमें सपना चौधरी ने लिखा, "मैं कागज बेरंग, तू रंगरेज मेरे अल्फाजो का।"इस पोस्ट के सामने आते ही उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।एक फैन ने लिखा, ''आज तो रानी लग रही हो!''दूसरे फैन ने लिखा, ''हर बार आपका अंदाज बिल्कुल नया होता है।

'अन्य ने लिखा, ''क्या बात है सपना जी, शायर भी निकलीं आप तो, आपका ट्रेडिशनल लुक सबसे बेस्ट है और आपकी साड़ी का कलेक्शन बहुत सुंदर है।''वहीं कई फॉलोअर्स ने हार्ट और फायर इमोजी कमेंट में भेजे।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Sapna Choudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD