Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

चाइना ओपन से हटीं आर्यना सबालेंका, जानिए क्या है वजह?

Sports News, Tennis, Tennis Player, Aryna Sabalenka, China Open
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 17 Sep 2025

Last updated on: Sep 17, 2025, 17:31 IST

दुनिया की नंबर 1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका मामूली चोट के कारण चाइना ओपन से हट गई हैं। टूर्नामेंट के आयोजकों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। चाइना ओपन 2025 का मेन ड्रॉ 24 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगा। अमेरिका की कोको गॉफ चाइना ओपन की गत विजेता हैं। 

बेलारूस की खिलाड़ी ने कहा, "मुझे इस साल चाइना ओपन से हटने पर दुख है। यूएस ओपन के बाद मुझे मामूली चोट लगी है। अब मैं साल के शेष हिस्से के लिए पूरी तरह फिट रहने पर ध्यान देना चाहती हूं। मैं अपने चीनी फैंस से जल्द मिलने को उत्सुक हूं! मैं अगले साल बीजिंग लौटने की उम्मीद करती हूं और टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"

बेलारूस की खिलाड़ी ने इस साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम में अपना पहला बड़ा खिताब जीतकर धमाकेदार प्रदर्शन किया था। सबालेंका पिछले साल बीजिंग में हुए डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं। सबालेंका ने इस सीजन ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के महिला एकल फाइनल तक का सफर तय किया है।

आर्यना सबालेंका ने आखिरी ग्रैंड स्लैम में साल का अपना पहला बड़ा खिताब जीता था। वह पिछले साल बीजिंग में डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं। सबालेंका ने इस साल यूएस ओपन में भी शानदार प्रदर्शन किया। वह अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को 6-3, 7-6(3) से शिकस्त देकर साल 2014 में सेरेना विलियम्स के बाद फ्लशिंग मीडोज में लगातार दो एकल खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

यूएस ओपन फाइनल में जीत के साथ सबालेंका ने ग्रैंड स्लैम मेन-ड्रॉ में अपने करियर की 100वीं और इस सीजन की 56वीं जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलियन ओपन और रोलां गैरो के फाइनल में असफल रहने के बाद मौजूदा विश्व नंबर-1 खिलाड़ी ने आखिरकार 2025 का अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता, जो उनके करियर का चौथा प्रमुख खिताब है।

पिछले तीन वर्षों में खेले गए 11 ग्रैंड स्लैम में से सबालेंका अब तक चार खिताब जीत चुकी हैं। इसके अलावा, वह तीन फाइनल, तीन सेमीफाइनल और एक क्वार्टरफाइनल तक पहुंची हैं। उनके पास अब यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन के दो-दो खिताब हैं। 

यह उपलब्धि नाओमी ओसाका की 2018 से 2021 तक की सफलता की याद दिलाती है, फर्क सिर्फ इतना है कि सबालेंका ने यह सब 3 साल में हासिल कर लिया, जबकि ओसाका को इसके लिए 4 साल लगे थे।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Aryna Sabalenka , China Open

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD