Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

के.ए.पी. सिन्हा द्वारा डिप्टी कमिश्नरों और नगर निगम कमिश्नरों को आगामी जनगणना हेतु सुचारू तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता

KAP Sinha, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Sep 2025

Last updated on: Sep 17, 2025, 16:05 IST

राज्य में आगामी जनगणना से संबंधित कार्यों की समीक्षा और तैयारियों को सुचारू बनाने के उद्देश्य से पंजाब की राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (एस.एल.सी.सी.सी. ) की पहली बैठक आज मुख्य सचिव पंजाब श्री के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता में पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में बुलाई गई। बैठक में स्थानीय निकाय, राजस्व, ग्रामीण विकास और पंचायत, योजना, वित्त और स्कूल शिक्षा विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस विचार-विमर्श में शामिल हुए। बैठक के दौरान, स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ए.सी.एस) को पंजाब में जनगणना संबंधी गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया। 

पहली बैठक का आयोजन जनगणना संचालन, पंजाब के निदेशक डॉ. नवजोत खोसा द्वारा किया गया, जिन्होंने जनगणना प्रक्रिया, इसके कानूनी ढाँचे, जनगणना कैलेंडर और मौजूदा तैयारियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इस बैठक के मुख्य एजेंडे में नुकतों में सर्कुलर नंबर 1, 2 और 3, ग्रामीण-शहरी वर्गीकरण संबंधी मानदंड, विकास और शहरी समूहिकरण की अवधारणा, नक्शों से संबंधित मुद्दे और चयनित जिलों जालंधर, अमृतसर और मालेरकोटला में डिजिटल जनगणना 2027 के आगामी प्री-टेस्ट पर चर्चा शामिल थी।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा ने जनगणना से संबंधित कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए सभी डिप्टी कमिश्नरों और नगर निगम कमिश्नरों के पूर्ण सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को अधिकार क्षेत्र संबंधी रूपरेखा को अंतिम रूप देने और प्रभावी निगरानी हेतु जिला एवं निगम स्तर पर समर्पित जनगणना सेल स्थापित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने निदेशालय जनगणना द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि 31 दिसंबर, 2025 तक प्रशासनिक सीमाओं को अंतिम रूप दिया जाना चाहिए। अमृतसर और मालेरकोटला के डिप्टी कमिश्नरों तथा नगर निगम कमिश्नर, जालंधर को डिजिटल जनगणना संबंधी आगामी प्री-टेस्ट गतिविधियों के लिए आवश्यक प्रबंध करने हेतु विशेष निर्देश जारी किए गए।

इस विचार-विमर्श के दौरान पंजाब में जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए समग्र समन्वय और सटीक योजना की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया। सभी भागीदारों से अपील की गई कि वे सौंपी गई जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें और जनगणना कैलेंडर के अनुसार तैयारी संबंधी सभी गतिविधियों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।

 

Tags: KAP Sinha , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD