Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव से कुरुक्षेत्र और बाली इंडोनेशिया के बीच शुरू होगा सांस्कृतिक विरासत का नया अध्याय:गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद

इंडोनेशिया के बाली में गीता महाआरती के साथ सम्पन्न हुआ छठा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

Dr Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Bali, Indonesia, International Gita Mahotsav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बाली ( इंडोनेशिया) , 14 Sep 2025

Last updated on: Sep 17, 2025, 10:52 IST

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इंडोनेशिया बाली में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव से कुरुक्षेत्र और बाली के बीच सांस्कृतिक विरासत का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। इस सांस्कृतिक अध्याय के साथ इंडोनेशिया और भारत तथा हरियाणा के बीच एक नए संबंधों की भी शुरुआत हुई है। इन्हीं सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए इंडोनेशिया के राज्यपाल की तरफ से कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर महर्षि मार्कंडेय के नाम पर कल्चरल सेंटर विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज इंडोनेशिया बाली में छठे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन समारोह पर बोल रहे थे। इससे पहले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, हरियाणा के पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा,विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डा. नीना मल्होत्रा, हरियाणा सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. अमित अग्रवाल, बाली में भारत के सीजीआई डा.शशांक विक्रम ने छठे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन समारोह में पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया और विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

इस कार्यक्रम में पद्मश्री इंदिरा उदयाना की तरफ से इंडोनेशिया के युवा कलाकारों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और सांय कालीन भक्ति संगीत में शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस समापन समारोह से पहले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बाली के राज्यपाल निवास पर बाली के राज्यपाल आई वायन कोस्टर को पवित्र ग्रंथ गीता भेंट की है।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने इंडोनेशिया सरकार और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और जीओ गीता के तत्वाधान में इंडोनेशिया बाली में छठे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का ऐतिहासिक तरीके से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। इन तीन दिनों में अच्छा अनुभव रहा और यह एक उत्सव ही नहीं अपितु भारत और इंडोनेशिया के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का एक माध्यम बनेगा। 

इस महोत्सव से आर्थिक दृष्टि के साथ साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी महत्व मिलेगा। इससे भारत और इंडोनेशिया बाली के बीच अच्छे दिनों की नई शुरुआत भी हुई है।उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र और बाली तथा इंडोनेशिया और भारत व हरियाणा के बीच सांस्कृतिक दृष्टि से एक नए अध्याय की भी शुरुआत हुई है। इस महोत्सव की महत्ता को देखते हुए इंडोनेशिया बाली के राज्यपाल की तरफ से कुरुक्षेत्र में महर्षि मार्कंडेय के नाम से कल्चरल सेंटर विकसित करने का प्रस्ताव भी आया है।

 इस महोत्सव के समापन समारोह में वैश्विक गीता पाठ में इंडोनेशिया के युवाओं ने 12वें अध्याय का संस्कृत में अच्छा उच्चारण प्रस्तुत करके सबको आश्चर्यचकित किया है। इस महोत्सव के समापन पर समुंदर के किनारे पवित्र ग्रंथ गीता की महाआरती में विभिन्न देशों के श्रद्धालु शामिल हुए और सभी ने मंत्रोंच्चारण के बीच हवन यज्ञ में आहुति डाली।

*कुरुक्षेत्र में महर्षि मार्कंडेय के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र विकसित करने की योजना होगी तैयार:डा. अरविंद शर्मा*

हरियाणा के पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने इंडोनेशिया के बाली में छठे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंडोनेशिया की धरा से विश्व के कोने-कोने में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश पहुंचेंगे। इस तीन दिवसीय गीता महोत्सव के दौरान कई उपलब्धियां देखने को मिली है।

इस महोत्सव के दौरान कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर महर्षि मार्कंडेय के नाम पर सांस्कृतिक केन्द्र बनाने का जो प्रस्ताव इंडोनेशिया बाली की तरफ से आया है,इस योजना को सरकार के माध्यम से अमलीजामा पहनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार ने लिस्टिड गौशालाओं को 80 करोड़ रुपए का बजट उपलब्ध करवाने का काम किया है। इस सरकार ने 2014 के बाद गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए उल्लेखनीय कार्य किए है। 

इस महोत्सव में यूके, यूएसए, स्पेन और कई अन्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए और इस महोत्सव के हर क्षण को यादगार बनाया। यह पहली बार हो रहा है जब मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स भारत सरकार की तरफ से 40 देश में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा और कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न देशों के 23 से ज्यादा स्कॉलर तीन दिन के लिए बुलाए जा रहे है। मिनिस्ट्री आफ एक्सटर्नल अफेयर्स का एक स्पेशल डेलिगेशन जिसमें विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डा. नीना मल्होत्रा  और जॉइंट सेक्रेटरी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव बाली मे भाग लेने आए।

*कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न देशों के पहुंचेंगे 23 स्कॉलर*

विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डा. नीना मल्होत्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र में इस वर्ष विदेश मंत्रालय की तरफ से विभिन्न देशों के 23 स्कॉलर पहुंचेंगे। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय द्वारा कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन 40 देशों में आयोजित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन समारोह पर वेदकरण एमडब्लयूएस तृतीय बाली के सिनेटर डा. आई गुशितन गुरा आर्य व पद्मश्री इंदिरा उदयाना को प्रदेश सरकार व केडीबी की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया, चेयरमैन सुषमा गुप्ता, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा  सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Bali , Indonesia , International Gita Mahotsav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD