Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरियाणवी सुपरस्टार रेणुका पंवार ने शेयर की कैजुअल लुक की तस्वीरें

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Renuka Panwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Sep 2025

Last updated on: Sep 16, 2025, 18:39 IST

'52 गज का दामन,' 'चटक-मटक,' और 'बन्नो' जैसे मशहूर गाने दे चुकी हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार अपने गानों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के लिए भी मशहूर हैं। उन्होंने मंगलवार को कुछ तस्वीरें पोस्ट की। रेणुका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जो उनके कैजुअल लुक को दर्शाती हैं। 

पहली तस्वीर में रेणुका कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रही हैं। ब्लू कलर की टी-शर्ट उनके चेहरे की चमक को और उभार रही है, जबकि ब्लैक ट्राउजर पैंट ने लुक को स्मार्ट और मॉडर्न टच दिया है। आंखों पर काला सनग्लास पहनकर उनके चेहरे को और भी आकर्षक बना रहा है।

दूसरी तस्वीर में रेणुका का स्टाइलिश अंदाज झलक रहा है। यहां वे थोड़ा सा साइड पोज में हैं। ब्लू टी-शर्ट की स्लीव्स हल्के से ऊपर की गई हैं, जो कैजुअल वाइब को बढ़ाती हैं। ब्लैक पैंट की स्ट्रेट फिट ने उनके स्लिम फिगर को परफेक्ट शेप दिया है। तीसरी तस्वीर थोड़ी अलग है, जहां रेणुका किसी दूसरी दिशा की ओर मुड़कर पोज दे रही हैं। 

बाकी तस्वीरों में वह तरह-तरह के पोज दे रही हैं। गायिका ने तस्वीरों को कोई कैप्शन न लिखने के बजाय, सिर्फ दो सिंपल हार्ट (ब्लू एंड ब्लैक हार्ट) इमोजी का इस्तेमाल किया है, जो उनके ड्रेस कोड को बखूबी से बयां कर रहा है। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वे कमेंट्स सेक्शन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

रेणुका पंवार का सफर प्रेरणादायक है। मात्र 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने हरियाणवी संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। '52 गज का दामन' ने यूट्यूब पर धमाल मचाया है। इसके अलावा, 'चटक-मटक' और 'बन्नो' जैसे ट्रैक्स ने डांस फ्लोर पर तहलका मचा दिया। 

वे न केवल गाती हैं, बल्कि लिरिक्स लिखती हैं और मॉडलिंग भी करती हैं। हाल ही में उनका नया गाना 'श्यानो जी' रिलीज हुआ है। गाने को मधुर आवाज रेणुका पंवार, खोटू खरखड़ा और आर.जे. स्पाइडर ने दी है और लिरिक्स भी इन्ही ने दिए हैं।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Renuka Panwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD