Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

दुबई से डिपोर्ट किए गए 8 नौजवानों को डॉ. उबराए ने घर पहुँचाया

बेरंग लौटे नौजवानों ने कंपनी पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, SP Singh Oberoi, DR SP Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 14 Sep 2025

Last updated on: Sep 15, 2025, 16:55 IST

अरब देशों से सैकड़ों माताओं के बेटों को मौत के मुँह से बचाकर हज़ारों घर उजड़ने से बचाने वाले दुबई के बड़े दिल वाले कारोबारी और "सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट" के संस्थापक डॉ. एस.पी. सिंह उबराए ने दुबई से डिपोर्ट किए गए 8 बेबस नौजवानों को अपने खर्चे पर घर पहुँचाया। इस संबंधी जानकारी साझा करते हुए डॉ. एस.पी. सिंह उबराए ने बताया कि कपूरथला ज़िले के आत्मा सिंह जबकि जालंधर ज़िले से संबंधित विजय कुमार, हरबंस लाल, गगन कुमार पुत्र परमजीत, विजय कुमार पुत्र बिंदर, गगन कुमार पुत्र बिंदर, बग्गा प्रकाश और अजय कुमार पुत्र बलविंदर कुमार ने उनसे टेलीफोन पर संपर्क करके बताया कि उनकी काम करने वाली कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी कर आर्थिक और मानसिक शोषण किया। 

जिस पर फ़ौरन कार्रवाई करते हुए जहाँ उन्हें इस संबंधी बनती सलाह दी वहीं डिपोर्ट होने उपरांत उक्त सभी की चेन्नई से अमृतसर तक हवाई टिकटें लेने के अलावा आज अमृतसर हवाई अड्डे पर ट्रस्ट के पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर और जनरल सचिव मनप्रीत सिंह संधू की मौजूदगी में हवाई अड्डे से गाड़ी द्वारा उनके घरों तक पहुँचाया गया। डॉ. उबराए ने एक बार फिर नौजवानों को सचेत किया कि यदि वे विदेश जाना चाहते हैं तो एजेंटों द्वारा बताई जाने वाली काम करने वाली कंपनी और वीज़ा संबंधी पूरी जानकारी लेकर ही जाएँ, ताकि विदेश में बेवजह की परेशानियों से बचा जा सके।

हवाई अड्डे पर पहुँचने पर उक्त पीड़ित नौजवानों ने अपने साथ हुए बड़े धोखे संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि उनकी काम वाली कंपनी के मालिक ने उनसे कड़ी मेहनत करवाने के बावजूद भी तीन महीनों की तनख़्वाह नहीं दी, बल्कि उल्टा हमें डिपोर्ट करने की धमकियाँ देने के अलावा हमारे कमरे की बिजली तक बंद करवा दी, जिससे हमें मानसिक रूप से बहुत परेशान किया गया। 

उन्होंने बताया कि जब हम अपना हक़ लेने के लिए वहाँ की लेबर कोर्ट गए तो उन्होंने हमें पुलिस के पास भेज दिया, जहाँ इंसाफ़ देने की बजाय हमें 11 दिनों के लिए जेल भेजकर वहीं से सीधा डिपोर्ट करके चेन्नई भेज दिया गया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उस समय हमारे पास एक भी पैसा और सामान नहीं था। 

इस बारे जब हमने दोबारा डॉ. उबराए से फ़ोन पर बात की तो उन्होंने तुरंत हमें अमृतसर तक हवाई टिकटें दिलाने के अलावा हवाई अड्डे से घरों तक पहुँचने के लिए गाड़ी का भी प्रबंध किया। जिसके लिए हम डॉ. उबराए का इस कठिन घड़ी में बड़ी मदद करने के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं।

इस दौरान पीड़ित नौजवानों ने भी विदेश जाने के इच्छुक नौजवानों से अपील की कि वे कंपनी की पूरी तरह जाँच पड़ताल करके ही जाएँ, क्योंकि हम नहीं चाहते कि किसी और को हमारी तरह मानसिक परेशानी झेलनी पड़े।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , SP Singh Oberoi , DR SP Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD