Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फिरोजपुर में सरहद पार से नशा तस्करी की कोशिश नाकाम

15.7 किलोग्राम हेरोइन समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 14 Sep 2025

Last updated on: Sep 15, 2025, 16:43 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए जारी अभियान दौरान खुफिया जानकारी पर आधारित एक कार्रवाई में फिरोजपुर पुलिस ने 15.7 किलोग्राम हेरोइन समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके सरहद पार से नशा तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। यह जानकारी आज यहाँ डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान फिरोजपुर के हबीबवाला के रहने वाले सोनू सिंह के रूप में हुई है और आरोपी का कोई भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह ड्रग नेटवर्क कपूरथला जेल में बंद एक व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नशे की यह खेप पाकिस्तान आधारित तस्करों द्वारा भेजी गई थी।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे संबंधों का पता लगाकर इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए और जांच की जा रही है। ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि सीआईए फिरोजपुर की टीमों को भरोसेमंद जानकारी मिली थी कि संदिग्ध सोनू सिंह ने हेरोइन की खेप हासिल की है, जिसे लेकर वह ग्राम पल्ला मेघा से सिटी फिरोजपुर की ओर जा रहा है। 

सूचना मिलने की तेजी से कार्रवाई करते हुए एसपी (डी) फिरोजपुर मनजीत सिंह और डीएसपी (डी) फिरोजपुर बरजिंदर सिंह की निगरानी में पुलिस टीमों ने खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन चलाया और पिंड दुलची के पास लगे नाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने कहा कि इस केस में आगे की जांच जारी है। 

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य गिरफ्तारियाँ और बरामदगियाँ होने की उम्मीद है। इस संबंध में थाना सदर फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर नंबर 252 दिनांक 13/9/2025 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD