Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गीता का संदेश 21वीं सदी में विश्व शांति की कुंजी : डॉ. अरविंद शर्मा

हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र को महापर्यटक स्थल के रूप में विकसित कर रही – डॉ. अरविंद शर्मा

Dr Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Bali, Indonesia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बाली (इंडोनेशिया) , 12 Sep 2025

Last updated on: Sep 15, 2025, 10:47 IST

हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 21वीं सदी में दुनिया भर के संघर्षों के समाधान में गीता की अहम भूमिका है। यदि विश्व के लोग गीता के संदेश को आत्मसात कर लें तो सभी विवाद समाप्त होकर संसार एक परिवार के रूप में एकजुटता और भाईचारे के सूत्र में बंध सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को मजबूत बनाने में भी गीता महत्वपूर्ण योगदान देगी।

डॉ. शर्मा मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में इंडोनेशिया के बाली में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हुए। यहां बाली की प्रांतीय विधायिका में उनका और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का भव्य स्वागत किया गया तथा सदन में पवित्र गीता प्रतिस्थापित की गई।मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के अमर गीता संदेश को वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की पहल की थी। 

वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार इस परंपरा को स्वामी ज्ञानानंद महाराज के मार्गदर्शन में आगे बढ़ा रही है।उन्होंने कहा कि गीता निर्बल को बलवान, असहाय को सहारा, और हारे हुए को हिम्मत व शक्ति देने वाला अमर ग्रंथ है। विभिन्न देशों के प्रबुद्धजनों ने भी स्वीकार किया है कि 21वीं सदी की अनेक समस्याओं का समाधान श्रीमद्भगवद्गीता में निहित है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत महापर्यटक स्थल के रूप में विकसित कर रही है। कृष्णा सर्किट की पहचान करते हुए 175 करोड़ रुपये की लागत से महाभारत युद्ध से जुड़े 134 स्थलों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में महाभारत अनुभव केंद्र का निर्माण 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जहां महाभारत से जुड़े पहलुओं को निकटता से महसूस करने का अवसर मिलेगा, ताकि दुनिया गीता ज्ञान को सरलता से समझ और आत्मसात कर सके।

बाली के जनप्रतिनिधियों ने कुरुक्षेत्र में भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा, जिस पर डॉ. शर्मा ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विदेश मंत्रालय के अधिकारी, भारत के महावाणिज्य दूत, बाली समुदाय के गणमान्य व्यक्ति, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रतिनिधि सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Bali , Indonesia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD