Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

अल्लू अर्जुन ने तेलुगु फिल्म ‘लिटिल हार्ट्स’ की तारीफ की, बताया क्या है खास

Allu Arjun, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Telugu Films, Little Hearts
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 12, 2025, 12:50 IST

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने गुरुवार को निर्देशक साई मार्तंड की तेलुगु फिल्म 'लिटिल हार्ट्स' की जमकर तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी तारीफ करते हुए इसे बहुत ही मनोरंजक फिल्म बताया है। अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, "कल 'लिटिल हार्ट्स' देखी, क्या मजेदार और हंसी से भरपूर सफर था! कोई मेलोड्रामा नहीं, कोई ज्ञान नहीं, बस भरपूर मनोरंजन। 

एक बेहद ताजा, युवा प्रेम कहानी। कलाकारों का कमाल का अभिनय, कमाल का निर्देशन और गजब का संगीत। पूरी टीम को बधाई। इस खास फिल्म को सिनेमाघरों तक लाने के लिए फिल्म मेकर्स को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई।" निर्देशक साई मार्तंड ने अल्लू अर्जुन को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बहुत-बहुत धन्यवाद अन्ना। खुशी है कि आपने इसे देखा और मेरा काम पसंद किया। यह मेरी टीम के लिए एक बहुत ही खास पल है।" अल्लू अर्जुन से पहले, तेलुगु स्टार नानी और तमिल फिल्म निर्देशक अभिशन जीविंथ सहित कई बड़ी हस्तियां इसकी तारीफ कर चुके हैं।

'लिटिल हार्ट्स' 5 सितंबर को रिलीज हुई थी। इसमें मौली, तनुज, प्रशांत और शिवानी नागरम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में राजीव कनकाला, एसएस कांची, अनीता चौधरी और सत्य कृष्णन जैसे सितारे भी हैं। इसका संगीत सिंजित येरामिल्ली ने कंपोज किया है।

इस फिल्म में एक युवा कपल की प्रेम कहानी है। यह फिल्म नल्ली अखिल कुमार (मौली तनुज) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मेधावी छात्र है। उसके पिता उसे इंजीनियर बनाना चाहते हैं। एक परीक्षा में खराब अंक आने के बाद वह एक कोचिंग सेंटर में दाखिला लेता है, जहां उसकी मुलाकात कात्यायनी (शिवानी नागरम) से होती है, जो एक स्ट्रगलर है। 

वह उससे प्यार करने लगता है। हालांकि वह शुरू में उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर देती है, बाद में उसे स्वीकार कर लेती है। लेकिन जब उनके माता-पिता पर सवाल उठते हैं, तो उनकी कहानी एक नया मोड़ लेती है। दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

 

Tags: Allu Arjun , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Telugu Films , Little Hearts

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD