Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

सरब्बत दा भला ट्रस्ट ने अजनाला क्षेत्र में अब तक 100 टन पशु-चारा वितरित किया

पशुओं के चारे की सेवा निरंतर जारी रखेंगे : डॉ. उबराए

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, SP Singh Oberoi, DR SP Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अजनाला/अमृतसर , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 11, 2025, 17:44 IST

पिछले कई दिनों से बाढ़ की मार झेल रहे लोगों के लिए लगातार सेवा कार्य कर रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के समाजसेवी और सरब्बत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एस.पी. सिंह उबराए द्वारा अब तक अजनाला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित पशुपालकों को 100 टन पशुओं का चारा वितरित किया जा चुका है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. एस.पी. उबराए ने बताया कि पंजाब के बहुत से ज़िले बाढ़ के कारण बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं, इसलिए उनकी ओर से पंजाब के सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा कार्य निरंतर जारी हैं। 

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पहले चरण के तहत 1200 टन पशु-चारा खरीदा गया है और लंबे समय तक प्रभावित क्षेत्रों के पशुपालकों को चारे से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज ट्रस्ट के पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर और महासचिव मनप्रीत सिंह संधू चमियारी की मौजूदगी में कस्बा चमियारी, अजनाला और रमदास के विभिन्न गांवों के प्रभावित पशुपालकों को 20 टन सूखा चारा वितरित किया गया है, जबकि अब तक अजनाला क्षेत्र में कुल 100 टन पशु-चारा बांटा जा चुका है।

इस अवसर पर विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों के सरपंचों, गण्यमान्य व्यक्तियों और चारा प्राप्त करने वाले किसानों ने डॉ. उबराए का इस पहल के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर सलाहकार सुखदीप सिद्धू, प्रधान सिसपाल सिंह लाडी, नवजीत सिंह घई, एक्सईएन जगदेव सिंह के अलावा कस्बा चमियारी के पूर्व सरपंच जरनैल सिंह वड़ैच आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , SP Singh Oberoi , DR SP Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD